मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को किया प्रेरित संघर्ष, सकारात्मक सोच और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर दिया प्रेरक व्याख्यान : भुवनेश चौबीसा

मुख्य बिंदु
  • महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर एवं 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, उदयपुर के तत्वावधान में सीटीएई परिसर में आयोजित प्री वायु सैनिक कैंप-1, ड्रोन प्रशिक्षण शिविर एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) के अंतर्गत कैडेटों के लिए एक प्रेरक सेमिनार का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर युवा वक्ता एवं प्रेरक प्रशिक्षक भुवनेश चौबीसा, जो पूर्व एनसीसी कैडेट एवं वर्तमान में एमपीयूएटी में लिपिक ग्रेड-II के पद पर कार्यरत हैं, ने कैडेटों को संबोधित करते हुए युवाओं की सोच, जीवन में संघर्ष के महत्व तथा सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग पर अपने विचार साझा किए।
  • उन्होंने कहा कि सफलता का मार्ग संघर्ष, अनुशासन और निरंतर सीखने की इच्छा से होकर गुजरता है।
  • युवाओं को चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में स्वीकार करना चाहिए।
WAf𝕏TGin🖨
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को किया प्रेरित संघर्ष, सकारात्मक सोच और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर दिया प्रेरक व्याख्यान : भुवनेश चौबीसा

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर एवं 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, उदयपुर के तत्वावधान में सीटीएई परिसर में आयोजित प्री वायु सैनिक कैंप-1, ड्रोन प्रशिक्षण शिविर एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) के अंतर्गत कैडेटों के लिए एक प्रेरक सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर युवा वक्ता एवं प्रेरक प्रशिक्षक भुवनेश चौबीसा, जो पूर्व एनसीसी कैडेट एवं वर्तमान में एमपीयूएटी में लिपिक ग्रेड-II के पद पर कार्यरत हैं, ने कैडेटों को संबोधित करते हुए युवाओं की सोच, जीवन में संघर्ष के महत्व तथा सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि सफलता का मार्ग संघर्ष, अनुशासन और निरंतर सीखने की इच्छा से होकर गुजरता है। युवाओं को चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कैडेटों को सकारात्मक सोच अपनाने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

भुवनेश चौबीसा ने सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि यह मंच युवाओं के लिए ज्ञान, नवाचार और संवाद का सशक्त माध्यम बन सकता है, बशर्ते इसका उपयोग जिम्मेदारी और विवेक के साथ किया जाए।

उन्होंने कैडेटों को सोशल मीडिया का उपयोग सीखने, कौशल विकास और सकारात्मक संदेशों के प्रसार के लिए करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वक्ता से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे।

संवादात्मक शैली में आयोजित इस सत्र ने कैडेटों को आत्मविकास, समय प्रबंधन एवं डिजिटल जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर नटराज डागुर सहित शिविर के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।