मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

कोटा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: 40 लाख रुपये के 86 किलो से अधिक मादक पदार्थ किए नष्ट

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • "नशा मुक्त भारत संकल्प" अभियान के तहत कोटा शहर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 किलो 276 ग्राम मादक पदार्थ का नियमानुसार नष्टीकरण किया।
  • नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।
  • पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शुक्रवार को जिला कोटा शहर के विभिन्न थानों में फैसलाशुदा एवं एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत दर्ज 32 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया।
  • यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की मौजूदगी में की गई।
  • समिति ने पहले जब्त मादक पदार्थों का भौतिक सत्यापन किया, जिसके बाद चौकी जगपुरा, थाना रानपुर परिसर में दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार उन्हें जलाकर नष्ट किया गया।
  • पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
WAf𝕏TGin🖨
कोटा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: 40 लाख रुपये के 86 किलो से अधिक मादक पदार्थ किए नष्ट

कोटा। "नशा मुक्त भारत संकल्प" अभियान के तहत कोटा शहर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 किलो 276 ग्राम मादक पदार्थ का नियमानुसार नष्टीकरण किया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शुक्रवार को जिला कोटा शहर के विभिन्न थानों में फैसलाशुदा एवं एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत दर्ज 32 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की मौजूदगी में की गई। समिति ने पहले जब्त मादक पदार्थों का भौतिक सत्यापन किया, जिसके बाद चौकी जगपुरा, थाना रानपुर परिसर में दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार उन्हें जलाकर नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

पुलिस के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण के साथ-साथ "नशा मुक्त भारत" के संकल्प को मजबूत करना और समाज में नशे के खिलाफ प्रभावी संदेश देना है।