मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बुधवार को अध्यक्ष सुनील माथुर के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर क्लब के लिए लंबित पड़े भूखंड आवंटन एवं पत्रकार आवासीय योजना के भूखंड की लाटरी शीघ्र निकालने के लिए आग्रह किया।
  • अध्यक्ष सुनील माथुर एवं महासचिव अनिल भारद्वाज ने आरके पुरम स्थित संस्थागत भूखंड आवंटन की लंबित प्रक्रिया पर चर्चा की, इस पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विस्तार पूर्वक पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अतिशीघ्र भूखंड आवंटन का विश्वास दिलाया।
  • साथ ही उन्हे रियायती दर पर भूखंड देने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वह इस संदर्भ में सरकार से वार्ता का समस्या का समाधान करवाने का पूरा प्रयास करेंगे।
  • साथ ही चन्द्रेसल आवासीय योजना में पत्रकारों को दिए जाने वाले भूखंड में जो व्यवधान आ रहा है, उस विषय पर भी पूरी बात को गंभीरता से सुना और इस मामले का भी शीघ्र निस्तारण की बात कही।
  • ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के पत्रकारों ने शहर के ज्वलंत मुद्दों व विकास पर भी चर्चा की।
WAf𝕏TGin✉🖨
ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

कोटा । ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बुधवार को अध्यक्ष सुनील माथुर के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर क्लब के लिए लंबित पड़े भूखंड आवंटन एवं पत्रकार आवासीय योजना के भूखंड की लाटरी शीघ्र निकालने के लिए आग्रह किया।

अध्यक्ष सुनील माथुर एवं महासचिव अनिल भारद्वाज ने आरके पुरम स्थित संस्थागत भूखंड आवंटन की लंबित प्रक्रिया पर चर्चा की, इस पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विस्तार पूर्वक पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अतिशीघ्र भूखंड आवंटन का विश्वास दिलाया।

साथ ही उन्हे रियायती दर पर भूखंड देने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वह इस संदर्भ में सरकार से वार्ता का समस्या का समाधान करवाने का पूरा प्रयास करेंगे।

साथ ही चन्द्रेसल आवासीय योजना में पत्रकारों को दिए जाने वाले भूखंड में जो व्यवधान आ रहा है, उस विषय पर भी पूरी बात को गंभीरता से सुना और इस मामले का भी शीघ्र निस्तारण की बात कही।

ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के पत्रकारों ने शहर के ज्वलंत मुद्दों व विकास पर भी चर्चा की। इसके साथ ही पत्रकारों को आ रही अन्य समस्याओं से भी बिरला को अवगत कराया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद गौतम, उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संजय वर्मा, लेखराज शर्मा, रुबीना काजी, संरक्षक प्रद्युम्न शर्मा, पवन आहूजा, केएल जैन, सुबोध जैन, श्याम रोहिडा व कय्यूम अली भी उपस्थित रहे।