मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की साधारण सभा को लेकर बैठक आयोजित

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की 26 अप्रैल रविवार को होने वाली आम सभा को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल दाधीच छात्रावास पर क्लब अध्यक्ष सुनील माथुर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल की बैठक आयोजित की गई।
  • अध्यक्ष सुनील माथुर ने कहा कि साधारण सभा क्लब के संचालन और भविष्य की योजनाओं के लिए अहम मंच है, इसलिए सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की गई।
  • सदस्यता अभियान एवं विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
  • महासचिव अनिल भारद्वाज ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की और आयोजित किए गए कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
  • अध्यक्ष सुनील माथुर एवं महामंत्री अनिल भारद्वाज ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे दाधीच छात्रावास नाग नागिन मंदिर के पास वार्षिक आम सभा , एवं दोपहर भोज का आयोजन काकिया जा रहा है।
  • बैठक में आम सभा में रखे जाने वाले एजेंडे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
WAf𝕏TGin✉🖨
ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की साधारण सभा को लेकर बैठक आयोजित

कोटा।ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की 26 अप्रैल रविवार को होने वाली आम सभा को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल दाधीच छात्रावास पर क्लब अध्यक्ष सुनील माथुर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल की बैठक आयोजित की गई।

अध्यक्ष सुनील माथुर ने कहा कि साधारण सभा क्लब के संचालन और भविष्य की योजनाओं के लिए अहम मंच है, इसलिए सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की गई।

सदस्यता अभियान एवं विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। महासचिव अनिल भारद्वाज ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की और आयोजित किए गए कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

अध्यक्ष सुनील माथुर एवं महामंत्री अनिल भारद्वाज ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे दाधीच छात्रावास नाग नागिन मंदिर के पास वार्षिक आम सभा , एवं दोपहर भोज का आयोजन काकिया जा रहा है।

बैठक में आम सभा में रखे जाने वाले एजेंडे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान साधारण सभा के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि साधारण सभा में क्लब की गतिविधियों, आय-व्यय का लेखा-जोखा, आगामी योजनाओं तथा संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

साथ ही अधिक से अधिक सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में हरिमोहन शर्मा उपाध्यक्ष, हंसपाल यादव कार्यालय सचिव, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कश्यप, संजय वर्मा, मनीष गौतम, लेखराज शर्मा, रूबीना काजी, संरक्षक पवन आहूजा, कय्यूम अली, श्याम रोहिड़ा आदि उपस्थित रहे। बैठक की समाप्ति पर ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के पदाधिकारियो ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर तैयारी के संदर्भ में आवश्यक निर्देश प्रदान किया।