मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

“नमस्ते दिवस“ के अवसर पर वेबकास्ट कार्यक्रम एवं सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड व पीपीई किट का वितरण

मुख्य बिंदु
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार “नमस्ते दिवस“ के अवसर पर नगर परिषद् जैसलमेर सभागार में राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाईन कार्यक्रम/वेबकास्ट कार्यक्रम में वेबकास्ट के माध्यम से भाग लिया गया।
  • कार्यक्रम में नगर परिषद् जैसलमेर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वेबकास्ट का सामूहिक अवलोकन किया।
  • कार्यक्रम के दौरान सेप्टिक टैंक एवं सीवर सफाई कार्य में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से आयुष्मान भारत कार्ड एवं पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट पीपीई किट वितरित की गई।
  • इस अवसर पर नगर परिषद् आयुक्त लजपाल सिंह ने सभी सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेप्टिक टैंक एवं सीवर की सफाई का कार्य सदैव निर्धारित सुरक्षा मानकों (Safety Protocols) एवं पूर्ण सुरक्षा उपकरणों ¼PPE½ के साथ ही किया जाए।
WAf𝕏TGin🖨
“नमस्ते दिवस“ के अवसर पर वेबकास्ट कार्यक्रम एवं  सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड व पीपीई किट का वितरण

जैसलमेर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार “नमस्ते दिवस“ के अवसर पर नगर परिषद् जैसलमेर सभागार में राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाईन कार्यक्रम/वेबकास्ट कार्यक्रम में वेबकास्ट के माध्यम से भाग लिया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद् जैसलमेर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वेबकास्ट का सामूहिक अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान सेप्टिक टैंक एवं सीवर सफाई कार्य में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से आयुष्मान भारत कार्ड एवं पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट पीपीई किट वितरित की गई।

इस अवसर पर नगर परिषद् आयुक्त लजपाल सिंह ने सभी सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेप्टिक टैंक एवं सीवर की सफाई का कार्य सदैव निर्धारित सुरक्षा मानकों (Safety Protocols) एवं पूर्ण सुरक्षा उपकरणों ¼PPE½ के साथ ही किया जाए।

उन्होंने कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरणों के किसी भी स्थिति में सीवर या सेप्टिक टैंक में प्रवेश नहीं करने तथा अपनी सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि नगर परिषद् सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाते हुए स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ जैसलमेर के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।