मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

प्रभारी सचिव ने नगर परिषद जैसलमेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, बांटे लाभार्थियों को पटटे

मुख्य बिंदु
  • जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने गुरूवार को नगर परिषद जैसलमेर में विभिन्न वार्डो के लिए संचालित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया एवं आयुक्त से वार्डवसियों के हो रहे कामों की जानकारी ली।
  • प्रभारी सचिव ने इस अवसर पर लाभार्थियों को पटटे के साथ ही अन्य पत्र भी प्रदान किये।
  • उन्होनंें नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शिविर में लोगों के कामों का अधिक से अधिक निस्तारण कर राहत दे।
  • आयुक्त लजपाल सिंह सोढा ने अब तक शहरी शिविरों में हुए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।
  • शिविर में वार्डवासियों के साथ ही अधीक्षण अभियंता विद्युत बीआर गोदारा एवं नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे।
WAf𝕏TGin✉🖨
प्रभारी सचिव ने नगर परिषद जैसलमेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, बांटे लाभार्थियों को पटटे

           जैसलमेर । जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने गुरूवार को नगर परिषद जैसलमेर में विभिन्न वार्डो के लिए संचालित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया एवं आयुक्त से वार्डवसियों के हो रहे कामों की जानकारी ली।

        प्रभारी सचिव ने इस अवसर पर लाभार्थियों को पटटे के साथ ही अन्य पत्र भी प्रदान किये। उन्होनंें नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शिविर में लोगों के कामों का अधिक से अधिक निस्तारण कर राहत दे। आयुक्त लजपाल सिंह सोढा ने अब तक शहरी शिविरों में हुए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। शिविर में वार्डवासियों के साथ ही अधीक्षण अभियंता विद्युत बीआर गोदारा एवं नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे।