मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सीमावर्ती ग्राम पंचायत फुलासर मुख्यालय रेहरूण्ड के वाशिंदों के लिए ग्रामीण शिविर बना वरदान

मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं से मिली निजात

मुख्य बिंदु
  • मरुभूमि के आँचल में बसे मोहनगढ़ पंचायत समिति के सुदूर और राजस्व ग्राम फूलासर मुख्यालय रेहरूण्ड में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर महज एक प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि व्यवस्था के जादुई और संवेदनशील रूपांतरण का जीवंत उत्सव बन गया।
  • शिविर में जहंा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला वही उनकी समस्याएं भी मौके पर निस्तारित हो गई।
  • शिविर प्रभारी सहायक आयुक्त उपनिवेशन मुकेश मीणा के निर्देशन में आयोजित शिविर के अवसर पर उपनिवेशन तहसीलदार मोहनगढ दिनेश कुमार, अतिरिक्त विकास अधिकारी हुकमा राम मंगल, पंचायत प्रशासक श्रीमती ममता प्रेम प्रकाश चौहान के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे एवं उन्होंनें ग्रामीणों को राहत प्रदान करने में पूरा सहयोग दिया।
WAf𝕏TGin🖨
सीमावर्ती ग्राम पंचायत फुलासर मुख्यालय रेहरूण्ड के वाशिंदों के लिए ग्रामीण शिविर बना वरदान

जैसलमेर । मरुभूमि के आँचल में बसे मोहनगढ़ पंचायत समिति के सुदूर और राजस्व ग्राम फूलासर मुख्यालय रेहरूण्ड में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर महज एक प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि व्यवस्था के जादुई और संवेदनशील रूपांतरण का जीवंत उत्सव बन गया। शिविर में जहंा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला वही उनकी समस्याएं भी मौके पर निस्तारित हो गई।

शिविर प्रभारी सहायक आयुक्त उपनिवेशन मुकेश मीणा के निर्देशन में आयोजित शिविर के अवसर पर उपनिवेशन तहसीलदार मोहनगढ दिनेश कुमार, अतिरिक्त विकास अधिकारी हुकमा राम मंगल, पंचायत प्रशासक श्रीमती ममता प्रेम प्रकाश चौहान के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे एवं उन्होंनें ग्रामीणों को राहत प्रदान करने में पूरा सहयोग दिया।

टीबी मुक्त किट से संवरा पीरो का जीवन शिविर के अवसर पर फुलासर निवासी श्रीमती पीरो पत्नी जमशेर खान जो टीबी रोग से पीडित थी उसे टीबी मुक्त किट प्रदान कर राहत दी वही शिविर में चिकित्सा विभाग के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने 70 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की एवं उन्हें निःशुल्क दवाइयां प्रदान की।

पशु पालकों को मिला सुरक्षा कवच, 5 पशुपालकों को बीमा पांॅलिसी जारी शिविर के अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा 5 पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसीयां प्रदान कर उनकों सुरक्षा कवच दिया एवं उन्हें राहत दी।

पक्के आवास की हुई पूरी आस, 7 परिवारों को चाबी सौंपी शिविर के अवसर पर पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7 परिवारों को निर्मित आवासों की चाबी सौपकर उनके पक्के आवास की मनोकामना पूरी की।