मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 छत्रैल निवासी करीम खान की वर्षों बाद हुई मुराद पूरी, मिला घर का मालिकाना हक सरकार का जताया आभार, शिविर से मिली राहत

मुख्य बिंदु
  • जिले में संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में ग्रामीणों के लिए वर्षों पुरानी मुरादें पूरी हो रही है।
  • ऐसा ही नजारा ग्राम पंचायत छत्रैल में आयोजित शिविर में देखा गया जिसमें छत्रैल निवासी करीम खान पुत्र बख्से खान को कुछ ही क्षण में वर्षों से रह रहे आवासीय मकान का पटटा मिल गया।
  • करीम खान ने बताया कि मै कई सालों से अपने परिवार के साथ आवासीय मकान में रह रहा था लेकिन हमारे पास उसके मालिकाना हक का दस्तावेज नही था।
  • उसके मन में हमेशा यह चिंता रहती थी कि बिना कागजात के कभी कोई समस्या ना आ जाए।
  • जब करीम खान को छत्रैल में ग्रामीण सेवा शिविर के आयोजन की जानकारी मिली तो उसने ग्राम विकास अधिकारी को अपने मकान का आवासीय पटटा जारी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
  • ग्राम विकास अधिकारी ने करीम खान के मकान के बारे में पूरी जानकारी ली एवं शिविर में ही दस्तावेज कर उसके मकान का आवासीय पटटा बनाया एवं उसे आवासीय पटटा प्रदान किया।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविर-2026  छत्रैल निवासी करीम खान की वर्षों बाद हुई मुराद पूरी, मिला घर का मालिकाना हक  सरकार का जताया आभार, शिविर से मिली राहत

जैसलमेर। जिले में संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में ग्रामीणों के लिए वर्षों पुरानी मुरादें पूरी हो रही है। ऐसा ही नजारा ग्राम पंचायत छत्रैल में आयोजित शिविर में देखा गया जिसमें छत्रैल निवासी करीम खान पुत्र बख्से खान को कुछ ही क्षण में वर्षों से रह रहे आवासीय मकान का पटटा मिल गया।

करीम खान ने बताया कि मै कई सालों से अपने परिवार के साथ आवासीय मकान में रह रहा था लेकिन हमारे पास उसके मालिकाना हक का दस्तावेज नही था। उसके मन में हमेशा यह चिंता रहती थी कि बिना कागजात के कभी कोई समस्या ना आ जाए। जब करीम खान को छत्रैल में ग्रामीण सेवा शिविर के आयोजन की जानकारी मिली तो उसने ग्राम विकास अधिकारी को अपने मकान का आवासीय पटटा जारी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

ग्राम विकास अधिकारी ने करीम खान के मकान के बारे में पूरी जानकारी ली एवं शिविर में ही दस्तावेज कर उसके मकान का आवासीय पटटा बनाया एवं उसे आवासीय पटटा प्रदान किया।

जैसे ही करीम के हाथों में आवासीय मकान का कानूनी हक का पटटा मिला तो उसके पूरे परिवार में खुशियां छा गई एवं उसने इसके लिए संवेदलनशील सरकार के प्रति तहे दिल से आभार जताते हुए कहा कि वास्तव में ग्रामीण सेवा शिविरों के आयोजन से मेरे जैसे कितने लोगों को मकान का आवासीय पटटा मिल रहा होगा।

जो काम वर्षों से नहीं हुआ वह काम कुछ ही घंटों में शिविर की बदौलत हो गया एवं जैसे कोई घर बैठे गंगा आई हो। अब करीम खान पटटे के आधार पर अपने घर के नवीनीकरण के लिए बैंक से आसानी से ऋण ले सकेगा एवं परिवार नई सौगात दे सकेगा।