मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

पंच गौरव योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

मुख्य बिंदु
  • जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंच गौरव योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक में योजना के अंतर्गत जिले में अब तक हुए कार्यों, आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
  • बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल ने पंच गौरव योजना के तहत जैसलमेर जिले में अब तक की प्रगति, आगामी वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित विकास कार्यों एवं तैयार की गई कार्य योजना के बारे में बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत की।
  • उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे समन्वित प्रयासों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए आगामी लक्ष्यों से भी अवगत करवाया।
  • जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंच गौरव योजना के तहत निर्धारित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए एवं जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।
WAf𝕏TGin🖨
पंच गौरव योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

      जैसलमेर। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंच गौरव योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत जिले में अब तक हुए कार्यों, आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

       बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल ने पंच गौरव योजना के तहत जैसलमेर जिले में अब तक की प्रगति, आगामी वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित विकास कार्यों एवं तैयार की गई कार्य योजना के बारे में बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे समन्वित प्रयासों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए आगामी लक्ष्यों से भी अवगत करवाया।

       जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंच गौरव योजना के तहत निर्धारित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए एवं जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। उन्होंने विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

       बैठक में डीएफओ कुमार शुभम, नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा, डीआईसी महाप्रबंधक संतोष कुमारी, उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी राजेंद्र मेघवाल, उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक सीता राम, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, सहायक निदेशक पर्यटन कमलेश्वर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।