मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला कलक्टर मई माह में 4 ग्राम पंचायतों में करेगी जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल

8 मई को रात्रि चौपाल उण्डा में, जिला कलक्टर सुनेगी ग्रामीणों की परिवेदनाए

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में ग्रामीण क्षेत्रों मे जन समस्याओं के निराकरण के लिए जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल का कार्यक्रम रखा गया है।
  • जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल मई माह में जिले की 4 ग्राम ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई करेगी।
  • जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 8 मई, शुक्रवार को फतेहगढ़ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत उण्डा मंें रात्रि चौपाल का आयोजन रखा गया है।
  • जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणजनों की जनसमस्याएॅं एवं उसका निराकरण करेगी।
  • इसी प्रकार जिला कलक्टर 15 मई, को पंचायत समिति भणियांणा के ग्राम पंचायत खुमाणसर, 22 मई, को पंचायत समिति मोहनगढ़ के ग्राम पंचायत सदराऊ तथा 29 मई को पंचायत समिति सांकड़ा के ग्राम पंचायत डिडाणिया में रात्रि चौपाल करेगी एवं लोगो की परिवेदनाएं सुनेगी।
  • आदेश के अनुसार इस दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा पंचायत कलस्टर के लिए नियुक्त एडोप्टर उपस्थित रहेगें।
WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में ग्रामीण क्षेत्रों मे जन समस्याओं के निराकरण के लिए जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल का कार्यक्रम रखा गया है। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल मई माह में जिले की 4 ग्राम ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई करेगी।

जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 8 मई, शुक्रवार को फतेहगढ़ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत उण्डा मंें रात्रि चौपाल का आयोजन रखा गया है। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणजनों की जनसमस्याएॅं एवं उसका निराकरण करेगी। इसी प्रकार जिला कलक्टर 15 मई, को पंचायत समिति भणियांणा के ग्राम पंचायत खुमाणसर, 22 मई, को पंचायत समिति मोहनगढ़ के ग्राम पंचायत सदराऊ तथा 29 मई को पंचायत समिति सांकड़ा के ग्राम पंचायत डिडाणिया में रात्रि चौपाल करेगी एवं लोगो की परिवेदनाएं सुनेगी।

आदेश के अनुसार इस दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा पंचायत कलस्टर के लिए नियुक्त एडोप्टर उपस्थित रहेगें। इसके साथ ही संबंधित तहसीलदार भ्रमण के दौरान जनसुनवाई के लिये समस्त अपेक्षित व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित करेगें तथा प्राप्त होने वाले अभ्यावेदनों को सूचीबद्व करवाते हुए राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्रकरणों को ऑनलाईन फीडिंग करवाएगें। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारी जन सुनवाई कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करेगें ताकि अधिकाधिक ग्रामीणजन जनसुनवाई में उपस्थित हो।