मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला कलक्टर ने किया सरस प्लांट का निरीक्षण,

गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर दिया विशेष जोर

गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर दिया विशेष जोर

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर: जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जैसलमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के सरस प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट में उपलब्ध दुग्ध स्टोरेज यूनिट, दुग्ध प्रसंस्करण की तकनीकी प्रक्रियाओं एवं दुग्ध से बने विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया।
  • जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उत्पाद की गुणवत्ता, समयबद्ध प्रसंस्करण एवं स्वच्छता मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा कि दूध एवं दुग्ध उत्पाद आमजन के दैनिक उपभोग से सीधे जुड़े होते हैं, अतः गुणवत्ता और स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • इस अवसर पर जिला कलक्टर ने प्लांट परिसर की साफ-सफाई की भी विस्तार से समीक्षा की एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से उच्च स्तरीय स्वच्छता मानक बनाए रखने के निर्देश दिए।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला कलक्टर ने किया सरस प्लांट का निरीक्षण,

जैसलमेर: जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जैसलमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के सरस प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट में उपलब्ध दुग्ध स्टोरेज यूनिट, दुग्ध प्रसंस्करण की तकनीकी प्रक्रियाओं एवं दुग्ध से बने विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया।

     जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उत्पाद की गुणवत्ता, समयबद्ध प्रसंस्करण एवं स्वच्छता मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूध एवं दुग्ध उत्पाद आमजन के दैनिक उपभोग से सीधे जुड़े होते हैं, अतः गुणवत्ता और स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

       इस अवसर पर जिला कलक्टर ने प्लांट परिसर की साफ-सफाई की भी विस्तार से समीक्षा की एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से उच्च स्तरीय स्वच्छता मानक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों की आजीविका से भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

        निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों से उत्पादन क्षमता, आपूर्ति श्रृंखला एवं उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद की उपलब्धता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।