मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

अमेरिका : हवाईं के तटीय क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप

मुख्य बिंदु
  • अमेरिका के हवाईं में रविवार को बिग आईंलैंड के तट के निकट 6.
  • 1 तीव्रता का भूकंप आया जिससे द्वीप के निवासी घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
  • अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने रविवार को बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.
  • 1 थी और यह नालेहु के दक्षिण में करीब 17 मील (27 किलोमीटर) की गहराईं में आया।
  • एजेंसी ने बताया कि उसी इलाके में करीब 20 मिनट बाद एक बार फिर 6.
  • होनोलुलु में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोईं खतरा नहीं है।
WAf𝕏TGin✉🖨
अमेरिका : हवाईं के तटीय क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप

अमेरिका के हवाईं में रविवार को बिग आईंलैंड के तट के निकट 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिससे द्वीप के निवासी घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने रविवार को बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.1 थी और यह नालेहु के दक्षिण में करीब 17 मील (27 किलोमीटर) की गहराईं में आया। एजेंसी ने बताया कि उसी इलाके में करीब 20 मिनट बाद एक बार फिर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। होनोलुलु में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोईं खतरा नहीं है। नालेहु में भूकंप के झटके के कारण एक गैस स्टेशन में रेफ्रीजरेटर का दरवाजा खुल गया और उसके अंदर रखी चीजें नीचे जमीन पर गिर गयीं। भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।