केन्द्र सरकार के प्रयासों से दिल्ली में कोविड-19 राष्ट्रीय कोविड पॉजिटिविटी रेट 6.73 प्रतिशत है, जबकि कई राज्यों में पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से कम हैकी जांच में महत्वपूर्ण तेजी आई, जबकि पॉजिटिव दर गिरी नई दिल्ली, केन्द्र सरकार और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों ने देश में कोविड-19 की महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए निरंतर संयुक्त प्रयास किए हैं।
इन प्रयासों के अंतर्गत केन्द्र सरकार ने जांच की संख्या बढ़ाने और तेजी से संपर्कों की पहचान करने तथा समय पर मामलों के क्लीनिकल प्रबंधन पर बल दिया है। इससे देश में पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। वर्तमान में राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट 6.73 प्रतिशत है।
5 जुलाई, 2020 तक राष्ट्रीय औसत से कम पॉजिटिव दर और राष्ट्रीय औसत से प्रति मिलियन ज्यादा परीक्षण करने वाले राज्य क्रम सं. राज्य पॉजिटिव दर प्रति मिलियन परीक्षण 1 भारत (राष्ट्रीय) 6.73 6,859 2 पुडुचेरी 5.55 12,592 3 चंडीगढ़ 4.36 9,090 4 असम 2.84 9,987 5 त्रिपुरा 2.72 10,941 6 कर्नाटक 2.64 9,803 7 राजस्थान 2.51 10,445 8 गोआ 2.5 44,129 9 पंजाब 1.92 10,257 दिल्ली सरकार के प्रयासों को केन्द्र सरकार ने सहयोग देकर मजबूत किया, ताकि जांच की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित किया जा सके।
अधिक आरटी-पीसीआर जांच के साथ-साथ नये रैपिड प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट जांच (पीओसी) सुविधा में बढ़ोतरी की गई। पीओसी जांच से परिणाम लगभग 30 मिनट में मिल जाते है।
भारत सरकार के प्रयासों को बढ़ाने के निरंतर ओर केन्द्रित प्रयासों के कारण प्रतिदिन जांच किए गए नमूनों की औसत संख्या 5,481 (01-05 जून, 2020) में बड़ी वृद्धि हुई है और यह 01 से 05 जुलाई के बीच बढ़कर प्रतिदिन औसत 18,766 हो गई है। दिल्ली में जांच में हुई महत्वपूर्ण इस वृद्धि के बावजूद पॉजिटिविटी रेट में काफी कमी आई है, जो पिछले तीन सप्ताह में लगभग 30 प्रतिशत से 10 प्रतिशत हो गई है।
