मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

उदयपुर के इंटरनेशनल क्रिस्टल ग्लास आर्टिस्ट पिता-पुत्र की जोधपुर महाराज से शिष्टाचार भेंट

महाराजश्री ने क्रिस्टल ग्लास पर की गई कलाकारी को सराहा

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय क्रिस्टल ग्लास आर्टिस्ट डॉ.
  • वकार हुसैन एवं उनके सुपुत्र अमन हुसैन ने जोधपुर के महाराज श्री गजसिंह से उम्मेद भवन में शिष्टाचार भेंट की।
  • महाराज श्री ने आर्टिस्ट वकार द्वारा क्रिस्टल ग्लास पर निर्मित मात्र 5 मिमी की शास्त्रों पर आाधारित विशेष मुद्रा में गणेशजी की प्रतिमा व सात घोड़ो का एक सैट देख कर उनकी कला को सराहा और क्रिस्टल शिल्प की जानकारी ली।
  • इस दौरान उनके सुपुत्र अमन हुसैन ने महाराज श्री को अपने हाथो से बनाये गये ब्लैक क्रिस्टल ग्लास से बनाये प्रभु श्री राम लाला की मुर्ति भेंट की जिसकी सराहना करते हुए महाराज श्री ने कलाकार को जीवन में आगे बढ़ने व एक कामयाब आर्टिस्ट होने का आशीर्वाद दिया।
WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर के इंटरनेशनल क्रिस्टल ग्लास आर्टिस्ट पिता-पुत्र की जोधपुर महाराज से शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। उदयपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय क्रिस्टल ग्लास आर्टिस्ट डॉ. वकार हुसैन एवं उनके सुपुत्र अमन हुसैन ने जोधपुर के महाराज श्री गजसिंह से उम्मेद भवन में शिष्टाचार भेंट की।

महाराज श्री ने आर्टिस्ट वकार द्वारा क्रिस्टल ग्लास पर निर्मित मात्र 5 मिमी की शास्त्रों पर आाधारित विशेष मुद्रा में गणेशजी की प्रतिमा व सात घोड़ो का एक सैट देख कर उनकी कला को सराहा और क्रिस्टल शिल्प की जानकारी ली।

इस दौरान उनके सुपुत्र अमन हुसैन ने महाराज श्री को अपने हाथो से बनाये गये ब्लैक क्रिस्टल ग्लास से बनाये प्रभु श्री राम लाला की मुर्ति भेंट की जिसकी सराहना करते हुए महाराज श्री ने कलाकार को जीवन में आगे बढ़ने व एक कामयाब आर्टिस्ट होने का आशीर्वाद दिया।