मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

पानी नया पर कचरा डालने की पुरानी आदत नही बदली

पानी नया आया है लेकिन पानी मे कचरा फैंकने की हमारी पुरानी आदत नही बदली है। कुछ लोग प्लास्टिक, पॉलीथिन, बोतले और अन्य कचरा झीलों में डाल कर जीवनदायिनी झीलों को गन्दा करते है।

WAf𝕏TGin🖨
पानी नया पर कचरा डालने की पुरानी आदत नही बदली

 पानी नया आया है लेकिन पानी मे  कचरा फैंकने की हमारी पुरानी आदत नही बदली है। कुछ लोग प्लास्टिक, पॉलीथिन, बोतले और अन्य कचरा झीलों में डाल कर जीवनदायिनी झीलों को गन्दा करते है। यह चिंता झील मित्र संस्थान, झील संरक्षण समिति तथा गांधी मानव कल्याण समिति के साझे में हुए रविवारीय श्रमदान  संवाद कार्यक्रम में व्यक्त की गई। 

कार्यक्रम में द्रुपद सिंह, कुशल रावल , दिगम्बर सिंह , क्रुणाल कोष्ठी, तेज शंकर पालीवाल , नंद किशोर शर्मा, अनिल मेहता व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इन झील प्रेमियों ने दायजी पुलिया क्षेत्र में पीछोला से खरपतवार व विविध कचरे को बाहर निकाला।