मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
hanuman garh News

हनुमानगढ़ में ग्राम परिक्रमा यात्रा का भादरा से हुआ शुभारंभ 

गाय, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का हुआ पूजन 

गाय, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का हुआ पूजन

मुख्य बिंदु
  • जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ भादरा से किया गया।
  • भादरा के भाजपा कार्यालय सहित गांव रामगढ़िया, छानी बड़ी और पटवा में गाय, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों के पूजन पश्चात ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ के राष्ट्रीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया।
  • आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा आमजन के सामने रखा।
  • यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्धारा किसानों व मजदूरों के लिए किए गए विकास कार्यों से भी अवगत कराया गया।
WAf𝕏TGin🖨
हनुमानगढ़ में ग्राम परिक्रमा यात्रा का भादरा से हुआ शुभारंभ 

हनुमानगढ़। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ भादरा से किया गया।

भादरा के भाजपा कार्यालय सहित गांव रामगढ़िया, छानी बड़ी और पटवा में गाय, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों के पूजन पश्चात ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ के राष्ट्रीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया।

आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा आमजन के सामने रखा।

यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्धारा किसानों व मजदूरों के लिए किए गए विकास कार्यों से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जिला संयोजक सुनील बेनीवाल, छानी बड़ी मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश चाहर, मोर्चा महामंत्री संदीप सांई, मंडल मंत्री दिनेश पूनियां मलखेड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अनिल जान्दू, पटवा के पूर्व सरपंच संदीप बेरवाल, सुरजीत बेनीवाल, महेंद्र सिंह बैहड़ा सहित विधायक संजीव बेनीवाल के पुत्र और पंचायत समिति सदस्य करण बेनीवाल व अर्जुन बेनीवाल भी मौजूद रहे।