मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

बॉलीवुड़ को लग चुकी है ड्रग्स की लतःरवि किशन

फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में सोमवार को ड्रग्स का मुद्’ा उठाया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को ड्रग्स की लत लग चुकी

WAf𝕏TGin🖨
बॉलीवुड़ को लग चुकी है ड्रग्स की लतःरवि किशन

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में सोमवार को ड्रग्स का मुद्’ा उठाया।

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को ड्रग्स की लत लग चुकी है। रवि किशन ने सुशांत सिंह केस में ड्रग एंगल की छानबीन कर रही एनसीबी की तारीफ की।

भाजपा के लोकसभा सांसद रवि किशन ने कहा‚ पाकिस्तान और चीन से देश में ड्रग्स की बड़े पैमाने पर सप्लाई होती है। देश में पंजाब और नेपाल के रास्ते ड्रग्स का खेल चल रहा है।

जिसके कारण देश के युवा ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं। फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन ने ड्रग्स को बेहद गंभीर मुद्’ा बताते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने सुशांत केस में चल रहे ड्रग एंगल में हुई गिरफ्तारियों को लेकर कहा कि नॉरकोटिक्स ब्यूरो सराहनीय काम कर रहा है।