मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

Sooraj Pancholi ने की सुशांत के केस में न्याय की मांग

सुशांत सिंह राजपूत के केस में कंगना रनोट, शेखर सुमन, अंकिता लोखंडे समते कई सेलेब्स लगातार इस केस से जुड़े हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सुशांत के केस

WAf𝕏TGin🖨
Sooraj Pancholi ने की सुशांत के केस में न्याय की मांग

नई दिल्ली । सुशांत सिंह राजपूत के केस में कंगना रनोट, शेखर सुमन, अंकिता लोखंडे समते कई सेलेब्स लगातार इस केस से जुड़े हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल सुशांत के केस की जांच चल रही है, इधर सुशांत को न्याय दिलाने की मांग भी तेज़ होती जा रही है। तमाम सेलेब्स के बाद अब फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली ने भी सुशांत के केस में न्याय की मांग की है।

सूरज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'दुनिया सच जनना चाहती है'। सूरच ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं उम्मीद करता हूं और यकीनन दुआ करता हूं कि सुशांत के परिवार को इस केस का अंत पता चले जिसकी उन्हें जरूरत है।

वो यकीनन एक प्रॉपर सीबीआई जांच डिजर्व करते हैं।