मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

यूनिसेफ के डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित प्रियंका चोपड़ा

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के ‘‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019

WAf𝕏TGin🖨
यूनिसेफ के डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित प्रियंका चोपड़ा

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के ‘‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी।

अभिनेत्री ने मंगलवार रात को यहां स्नोफ्लेक बॉल में पुरस्कार ग्रहण किया।प्रियंका ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, ‘‘समाज सेवा अब कोई विकल्प नहीं रह गया है।

समाज सेवा जीवन का एक माध्यम बन गया है। यह पुरस्कार एक अमेरिकी अभिनेता और समाज सेवक डैनी काये के नाम पर रखा गया है, जो यूनिसेफ के पहले सद्भावना दूत थे।

दिग्गज फैशन डिजाइनर डायने वॉन फुरस्टनबर्ग ने 37 वर्षीय अभिनेत्री को यह पुरस्कार सौंपा।

एक दशक से अधिक समय तक यूनिसेफ की सद्भावना दूत रहीं प्रियंका ने संगठन के साथ अपनी यात्रा के बारे में भी जिक्र किया।उन्होंने कहा, ‘‘तब मैं बस अभिनेत्री बनी ही थी और मुझे लगने लगा था कि मुझे समाज सेवा करने के लिए एक मंच मिल गया है।

मैंने उन अभियानों के साथ जुड़ना शुरू कर दिया, जिसे मैं बहुत महत्वपूर्ण मानती थी।