मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

फिल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता से बेहद खुश आयुष्मान

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता से बेहद खुश हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘‘ड्रीम गर्ल’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी

WAf𝕏TGin🖨
फिल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता से बेहद खुश आयुष्मान

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता से बेहद खुश हैं।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘‘ड्रीम गर्ल’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। यह उनके करियर की सबसे बड़ी ओप¨नग करने वाली फिल्म बन गई है।

इस सफलता पर आयुष्मान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मेकर्स और ऑडियंस का धन्यवाद दिया है। आयुष्मान ने बताया, मुझे खुशी है कि ड्रीम गर्ल को काफी अच्छी ओप¨नग मिली है और इस फिल्म को लेकर हर तरफ पॉजिटिविटी दिखाई दे रही है।

यह पर्सनल माइलस्टोन वाकई मेरे लिए काफी प्रोत्साहन देना वाला है। मैंने ड्रीम गर्ल के साथ एक्सप्लोर करने की कोशिश की और इसे लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाले फिल्म बनाने का प्रयास किया।