मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

राजस्थान में जल्द गूंजेंगे ‘सुर और सुरक्षा’ के स्वर

सुरों की मंडली द्वारा पुलिस बैंड गठन का दिया प्रस्ताव

मुख्य बिंदु
  • संगीत और सेवा के अद्भुत संगम की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सामने आई है।
  • शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था “सुरों की मंडली” ने उदयपुर पुलिस के साथ मिलकर एक प्रोफेशनल राजस्थान पुलिस म्यूज़िकल बैंड के गठन और प्रशिक्षण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।
  • इस प्रस्ताव के तहत पुलिस विभाग के इच्छुक और प्रतिभाशाली जवानों को संगीत की विधिवत ट्रेनिंग देकर एक ऐसा बैंड तैयार किया जाएगा, जो सरकारी कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और विशेष अवसरों पर प्रस्तुति देकर पुलिस की सकारात्मक और संवेदनशील छवि को समाज के सामने प्रस्तुत करेगा।
  • संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी के अनुसार, “संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त माध्यम है।
  • पुलिस जैसी चुनौतीपूर्ण सेवा में कार्यरत जवानों के लिए यह पहल तनाव कम करने और जनता से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
WAf𝕏TGin✉🖨
राजस्थान में जल्द गूंजेंगे ‘सुर और सुरक्षा’ के स्वर

उदयपुर। संगीत और सेवा के अद्भुत संगम की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सामने आई है। शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था “सुरों की मंडली” ने उदयपुर पुलिस के साथ मिलकर एक प्रोफेशनल राजस्थान पुलिस म्यूज़िकल बैंड के गठन और प्रशिक्षण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

इस प्रस्ताव के तहत पुलिस विभाग के इच्छुक और प्रतिभाशाली जवानों को संगीत की विधिवत ट्रेनिंग देकर एक ऐसा बैंड तैयार किया जाएगा, जो सरकारी कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और विशेष अवसरों पर प्रस्तुति देकर पुलिस की सकारात्मक और संवेदनशील छवि को समाज के सामने प्रस्तुत करेगा।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी के अनुसार, “संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त माध्यम है। पुलिस जैसी चुनौतीपूर्ण सेवा में कार्यरत जवानों के लिए यह पहल तनाव कम करने और जनता से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

इस पहल को देश के अन्य राज्यों में सफल पुलिस बैंड्स से प्रेरणा मिली है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उदयपुर में भी ऐसी ही पहल पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और संवाद को नई दिशा दे सकती है।

यदि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो शुरुआती चरण में लगभग 15 पुलिस जवानों को चयनित कर उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उदयपुर को जल्द ही अपना एक विशिष्ट पुलिस म्यूज़िकल बैंड मिल सकता है।

यह पहल न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देगी, बल्कि पुलिस और समाज के बीच एक मजबूत भावनात्मक सेतु भी बनाएगी।