मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

सुरमयी शाम में सजी साहित्यिक संगम

मुख्य बिंदु
  • पिछले 15 वर्षो से उदयपुर में संगीत एवं साहित्य रस को समाज में जोड़ने वाले शायराना उदयपुर परिवार द्वारा आयोजित संगीत मिलन समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में बड़े ही सुरमई तरीके से मनाया गया...
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लोकेश जी वैष्णव अतिरिक्त विकास अधिकारी जिला परिषद एवं अध्यक्ष श्री अशोक परियाणी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् श्री मनीष जी जोशी जी रहे...
  • मुख्य अतिथि श्री लोकेश वैष्णव जी ने कहा कि संगीत एवं साहित्य के माध्यम से विविध नवाचारो को समाज से जोड़ने तथा उनके आने वाले सकारात्मक प्रभावों कि ओर जोर देने के लिए सभी कि सहभागिता पर बल दिया....
WAf𝕏TGin🖨
सुरमयी शाम में सजी साहित्यिक संगम

पिछले 15 वर्षो से उदयपुर में संगीत एवं साहित्य रस को समाज में जोड़ने वाले शायराना उदयपुर परिवार द्वारा आयोजित संगीत मिलन समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में बड़े ही सुरमई तरीके से मनाया गया... कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लोकेश जी वैष्णव अतिरिक्त विकास अधिकारी जिला परिषद एवं अध्यक्ष श्री अशोक परियाणी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् श्री मनीष जी जोशी जी रहे... मुख्य अतिथि श्री लोकेश वैष्णव जी ने कहा कि संगीत एवं साहित्य के माध्यम से विविध नवाचारो को समाज से जोड़ने तथा उनके आने वाले सकारात्मक प्रभावों कि ओर जोर देने के लिए सभी कि सहभागिता पर बल दिया.... अधक्ष्ता कर रहे श्री अशोक परियानी जे ने संगीत ओर साहित्य को संस्कृति का पुरजोर माध्यम बताया | इसी के माध्यम से समाज में नए नए आयाम स्थापित किये जा सकते है | विशिष्ठ अतिथि श्री मनीष जोशी जी ने कहा कि संगीत एवंम साहित्य को समाज का दर्पण एवं मूल्यों के रोपण का सशक्त माध्यम बताया | इस से युवा पीडी को आसानी से समाज से जोड़ा जा सकता है | कार्यक्रम का श्री गणेश सभी उपस्थित महानुभव के कर कमलों द्वारा किया गया.. कार्यक्रम में श्री लोकेश जी वैष्णव ने दिल पर कहीं कोई जोर चलता नहीं एवं श्री अशोक परियानी जी ने तुम्ही मेरे मंदिर तुम्ही मेरी पूजा गीत से कार्यक्रम का आगाज़ किया... तदोपरांत श्रीमती देवयानी शर्मा जी ने लता जी का गीत दिल में तुझे बैठा कर ओर श्रीमती अनुराधा शिरीष माथुर ने गीत मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी कभी से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया.. | श्री हेमंत सूर्यवंशी जी ने गीत राम तेरी गंगा मैली हो गयी ओर श्री उत्पल नरेश जी राजोरिया ने ये कहां आ गए हम से सभी का दिल जीत लिया.. ललित गोयल जी ने देखा एक ख्वाब एवं महबूब जी ने अपनी शायरी से मोहित कर दिया.. श्री मनीष जोशी जी ने किशोर कुमार के गीत आते जाते खुबसूरत आवारा सडको पर गा कर समां बांधा | कार्यक्रम में काफी अधिक संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे... ऐश्वर्या कॉलेज से श्री शमिल जी एवं श्रीमान सुरेंद्र जी जाखड़ उपस्तिथ रहे | कार्यक्रम में पधारे हुए सभी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।.. कार्यक्रम के प्रभारी श्री मनीष जी चौबीसा जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया..