मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

सोलापुर का गौरव: निर्देशक एजाज अहमद की 'आज के शोले'

मुख्य बिंदु
  • मुम्बई, महाराष्ट्रा सोलापुर के बेटा एजाज अहमद की नई हिन्दी फिल्म 'आज के शोले' बॉलीवुड में धूम मचा रही है जिस की शूटिंग मुंबई में हुई है।
  • निर्देशन एजाज अहमद ने अपनी इस फिल्म के बारे में कहा, "मैं अपनी फिल्म 'आज के शोले' को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
  • यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण है, और मुझे लगता है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।
  • " निर्देशक एजाज अहमद ने अपनी पहली फिल्म 'कौन है वहाँ' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।
  • इसके बाद, उन्होंने 'लाइफ की ऐसी की तैसी', 'अवंतिका', 'न्यू ईयर पार्टी' जैसी कई फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी का लों को दिखाया।
  • उनके काम के लिए, उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, जिनमें दादा साहब फाल्के यूथ आइकन अवार्ड, छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार, दुबई इंटरनेशनल आइकन अवार्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं।
WAf𝕏TGin🖨
सोलापुर का गौरव: निर्देशक एजाज अहमद की 'आज के शोले'

मुम्बई,  महाराष्ट्रा सोलापुर के बेटा एजाज अहमद की नई हिन्दी फिल्म 'आज के शोले' बॉलीवुड में धूम मचा रही है जिस की शूटिंग मुंबई में हुई है। निर्देशन एजाज अहमद ने अपनी इस फिल्म के बारे में कहा, "मैं अपनी फिल्म 'आज के शोले' को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण है, और मुझे लगता है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।"

निर्देशक एजाज अहमद ने अपनी पहली फिल्म 'कौन है वहाँ' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद, उन्होंने 'लाइफ की ऐसी की तैसी', 'अवंतिका', 'न्यू ईयर पार्टी' जैसी कई फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी का लों को दिखाया। उनके काम के लिए, उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, जिनमें दादा साहब फाल्के यूथ आइकन अवार्ड, छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार, दुबई इंटरनेशनल आइकन अवार्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं।

'आज के शोले' फिल्म में रज़ा मुराद, सुनील पाल, अहसान कुरैशी, अली खान, ताहिर कमाल खान, दिलीप सेन और शादाब जकाती जैसी कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया है। फिल्म के लिए जावेद अली, अलका याग्निक, राजा हसन, नश्का अज़ीज़ जैसे मशहूर सिंगर्स ने गाने गाए हैं और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

फिल्म निर्देशक एजाज अहमद ने बताया की मैं अपनी टीम का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस फिल्म को बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया है। मैं अपने फैंस का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि 'आज के शोले' दर्शकों को पसंद आएगी और उन्हें एंटरटेन करेगी।

इस फिल्म 'आज के शोले' की शूटिंग अभी चल रही है, और इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। फिल्म की सफलता के लिए सोलापुर समेत पूरे महाराष्ट्र से बधाईयों का तांता लगा हुआ है।