मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

प्रोफेसर अमरिका सिंह ने सुमित्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण

प्रोफेसर अमरिका सिंह ने सुमित्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण कर सामाजिक कार्यों व खेल उपलब्धियों की सराहना की

WAf𝕏TGin🖨
प्रोफेसर अमरिका सिंह ने सुमित्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण

लखनऊ, प्रोफेसर अमरिका सिंह ने आज सुमित्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का भ्रमण किया तथा कंपनी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान प्रोफेसर अमरिका सिंह ने समाज के विकास के लिए कंपनी द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली की अत्यंत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सुमित्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड का कार्यक्षेत्र पूरे देश में फैला हुआ है और कंपनी सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

कंपनी बड़ी-बड़ी कॉलोनियों का डिजाइन तैयार करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल प्रदूषण नियंत्रण तथा वाटर हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। वेलनेस सेंटर का निर्माण कंपनी का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर राकेश ऋषि, डायरेक्टर दिलीप गोस्वामी, डायरेक्टर सुरेन्द्र प्रताप तथा मोटिवेशनल स्पीकर पवन तिवारी उपस्थित रहे।

खेल उपलब्धियों पर विशेष प्रशंसा
प्रोफेसर अमरिका सिंह ने कंपनी के डायरेक्टर राकेश सिंह के पुत्र आदर्श सिंह की उपलब्धियों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा खेल जगत में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। आदर्श सिंह सी.एम.एस. गोल्ड सिटी कैंपस के कक्षा नौ के छात्र हैं। मात्र 15 वर्ष की आयु में उन्होंने कराटे के क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

आदर्श सिंह द्वारा प्राप्त अनेक पदकों को देखकर प्रोफेसर अमरिका सिंह अत्यंत प्रभावित हुए और कहा कि "यह हमारे लिए गौरव की बात है।" उन्होंने आदर्श सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सभी उपस्थित लोगों ने प्रोफेसर अमरिका सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।