डूंगरपुर। भारतीय जलदाय कर्मचारी संघ की ओर से पिछले 35 वर्ष से चल रहे संघर्ष में सफलता मिली।
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले चले रहे संघर्ष में प्रदेश सरकार की ओर से पदोन्नति की मांग मंजूर कर दी। महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी और प्रमुख शासन सचिव रजत मिश्रा के मध्य 4 जून के वार्ता के तहत जयपुर में बैठक हुई।
जिसमे 30 से 35 वर्ष से कार्यरत कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारी के सेवा नियम में संशोधन कर पदोन्नति का लाभ देने का निर्णय लिया।
प्रदेश महामंत्री बाबूलाल यादव के निर्देशानुसार भारतीय जलदाय कर्मचारी संघ के प्रवक्ता व जिला महामंत्री शांतिलाल चौहान ने बताया कि लम्बे समय से पूरे राजस्थान में जिला मुख्यालय पर धरने प्रदर्शन कर आंदोलन चला।