मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Dungarpur News

रोशनी बारोट को मिला विशेष सम्मान

वीरांगना' इवेंट में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जज्बा: महाराणा प्रताप की भूमि मेवाड़-वागड़ की बेटी और NIM FOUNDATION की फाउंडर रोशनी बारोट को मिला विशेष सम्मान

WAf𝕏TGin✉🖨
रोशनी बारोट को मिला विशेष सम्मान

वीरांगना' इवेंट में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जज्बा: महाराणा प्रताप की भूमि मेवाड़-वागड़ की बेटी और NIM FOUNDATION की फाउंडर रोशनी बारोट को मिला विशेष सम्मानअहमदाबाद।देश की सुरक्षा में सरहद पर मुस्तैद वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से SOCH Foundation और DIGIGO द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक राष्ट्रभक्ति समारोह 'वीरांगना — एक शाम, वीर परिवार के नाम' का शानदार आयोजन किया गया।

इस गौरवमयी समारोह में देश की सीमा पर डटे जांबाज जवानों के परिवारों का धूमधाम से स्वागत किया गया और उनके मूक बलिदान के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस गरिमामयी अवसर पर कला, फैशन और सामाजिक सरोकारों में देश का नाम रोशन करने वाली प्रख्यात समाज सेविका, सुपरमॉडल और "NIM FOUNDATION" की फाउंडर रोशनी बारोट को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

वागड़, मेवाड़ और उदयपुर की बेटी रोशनी बारोट को उनकी इस पावन मातृभूमि के संस्कारों, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा में NIM FOUNDATION के अभूतपूर्व योगदान के लिए मंच पर विशेष अवार्ड और सम्मान से नवाजा गया।वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भूमि का बढ़ा मानकार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर पधारीं रोशनी बारोट ने अपनी माटी का गौरव बढ़ाते हुए कहा, "मैं उस मेवाड़ और उदयपुर की धरा से आती हूँ, जहाँ स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति हवाओं में बहती है।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की उस पावन भूमि की बेटी होने के नाते, देश के रक्षकों और उनके वीर परिवारों का सम्मान करना मेरे संस्कारों में शामिल है।" महाराणा प्रताप की भूमि और मेवाड़ के इस गौरवमयी जुड़ाव की गूंज से पूरा समारोह राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।जमीनी स्तर पर बदलाव ला रहा है रोशनी बारोट का "NIM FOUNDATION"कार्यक्रम में रोशनी बारोट और उनके संगठन NIM FOUNDATION द्वारा समाज कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

यह संगठन समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए लगातार सक्रिय है:महिला सशक्तिकरण और रोजगार: NIM FOUNDATION ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को विभिन्न कौशल और आजीविका के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहा है।बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल: हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने और उनके स्वास्थ्य के लिए संगठन द्वारा समय-समय पर कल्याणकारी प्रोजेक्ट और चिकित्सा शिविर चलाए जाते हैं।विशेष बच्चों के लिए समर्पित पहल: दृष्टिबाधित और विशेष बच्चों का हौसला बढ़ाने और उनकी प्रेरक कहानियों को समाज के सामने लाने के लिए NIM FOUNDATION विशेष जागरूकता अभियान चलाता है।बुजुर्गों और वंचितों का सहारा: समाज के बुजुर्गों और लाचार लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए संगठन भोजन, आश्रय और आवश्यक सहायता प्रदान करने का काम पूरी निष्ठा से कर रहा है।ग्लोबल फैशन स्टेज से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धियांमंच से NIM FOUNDATION की फाउंडर रोशनी बारोट के उस शानदार सफर को भी रेखांकित किया गया, जिसने देश-विदेश में सफलता के झंडे गाड़े हैं:अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव: रोशनी बारोट ने दुबई में आयोजित प्रतिष्ठित Milestone PGT Miss & Mrs. India International प्रतियोगिता में 1st Runner-up का खिताब जीता और Supermodel का टाइटल देश के नाम किया।बिगेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड शो में सम्मान: सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और सशक्त नेतृत्व के लिए उन्हें अहमदाबाद में आयोजित 'बेस्ट कंटेंट क्रिएटर और मैनेजिंग डायरेक्टर' के विशेष सम्मान से नवाजा जा चुका है।राष्ट्रीय नेतृत्व एवं सेवा सम्मान: सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें Safety Professional Association of India द्वारा Women Leadership Awards और Main Hoon Samaj Sevi Award जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।वीर परिवारों के मूक बलिदान को किया नमनसमारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जवानों के परिवारों के मूक बलिदान को रेखांकित किया।

मंच से समाज को झकझोरते हुए कहा गया, "हमारे आसपास जवानों के कई परिवार रहते हैं, लेकिन हम उन्हें जानते तक नहीं।

जिस दिन एक बेटा भारत माँ की सेवा का प्रण लेता है, उसी दिन से उसके परिवार का साथ देना हमारा फ़र्ज़ बन जाता है।"जब एक जवान सीमा पर खड़ा होता है, तो उसका परिवार भी हर दिन एक अनदेखी ज़िम्मेदारी निभा रहा होता है:एक माँ... जिसने अपने लाडले को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया।एक पिता... जो सीने में अपूर्णीय पीड़ा को छुपाए, गर्व से सिर ऊंचा करके जीता है।एक पत्नी... जो हर मुश्किल में अपने जीवनसाथी के सपनों और हिम्मत को जीवित रखती है।और वो मासूम बच्चे... जो पिता की वीरता की विरासत के साथ बड़े हो रहे हैं।"अब सिर्फ सम्मान नहीं, अपनापन देने का समय है"कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहीं NIM FOUNDATION की फाउंडर रोशनी बारोट ने अपने चिरपरिचित बेबाक और जोशीले अंदाज़ में जनता से सीधा संवाद किया।

उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा, "अगर हम अपने हिंदुस्तान से प्यार करते हैं, तो हमारे देश के इन सुपरहीरो और उनके परिवारों के लिए हर आम इंसान को एक छोटी सी पहल करनी ही पड़ेगी।

हमारे फौजी भाई अगर देश का अभिमान हैं, तो उनका परिवार हमारी जान है।"जब रोशनी बारोट ने उपस्थित जनता से पूछा कि क्या देशप्रेमी इसके लिए तैयार हैं, और खुद अपने सिग्नेचर स्टाइल में जवाब दिया— "हाँ, नहीं तो क्या!", तो पूरा हॉल देशप्रेमी नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।SOCH Foundation और DIGIGO की इस मुहिम 'वीरांगना' ने पूरे समाज को यह कड़ा संदेश दिया कि देश की रक्षा भले ही जवान सरहद पर करता है, लेकिन उसके परिवार को संभालना और उनका हाथ थामना हम पूरे समाज की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

यह शाम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि वीर परिवारों के त्याग को हर नागरिक द्वारा महसूस करने का एक सशक्त माध्यम बनी।