मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Dungarpur News

पत्नी नाते चली गई, बेटी को लेने जा रहे पिता की हादसे में मौत

ढाई साल पहले नाते चली गई पत्नी उसके साथ बेटी को लेकर भी गई। उसी बेटी को लेने के लिए पिता जा रहा था कि रास्ते में ही सड़क

WAf𝕏TGin✉🖨

डूंगरपुर। ढाई साल पहले नाते चली गई पत्नी उसके साथ बेटी को लेकर भी गई।

उसी बेटी को लेने के लिए पिता जा रहा था कि रास्ते में ही सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार देरशाम को दोवड़ा थाना क्षेत्र के पुनाली गांव में हुआ।

मसानिया निवासी पूंजीलाल (40) पत्नी नाना परमार की पत्नी ढाई साल पहले ही 6 महीने की बेटी लेकर नाते चली गई। पूंजीलाल को अपनी बेटी की याद आई तो वह उसे लेने के लिए बाइक लेकर जा रहा था।

उसके बाइक के पीछे मसानिया निवासी सुरमाल (25) पुत्र देवराम मीणा बैठा हुआ था। देररात को पुनाली बस स्टैंड के पास पहुंचे जहां एक गाय से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इलाज के दौरान पूंजीलाल की मौत हो गई।