मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Chintan

बजरंग सेना द्वारा भारत माता पूजन एवं नए पार्षदों का सम्मान

बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 दिसंबर हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर यानी 5 दिसंबर को सूरजपोल पुलिस चौकी के वहां 501 दीप प्रज्वलित

WAf𝕏TGin✉🖨
बजरंग सेना द्वारा भारत माता पूजन एवं नए पार्षदों का सम्मान

बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 दिसंबर हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर यानी 5 दिसंबर को सूरजपोल पुलिस चौकी के वहां 501 दीप प्रज्वलित कर भारत माता की आरती की गई एवं आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त कर जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर बने इस और प्रधानमंत्री महोदय को एक स्वर में सभी ने आग्रह कर राम मंदिर के ऐतिहासिक फैसले को न्यायालय द्वारा पूरा समर्थन दिया है इसी अवसर पर नगर निगम के  नवनिर्वाचित पार्षद गणों का भी उपरणा, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में भाजपा शहर जिला महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत ,उपमहापौर पारस सिंघवी ,पार्षद मनोहर चौधरी ,बजरंग सेना संरक्षक डॉ प्रदीप कुमावत बजरंग सेना संस्थापक कमलेंद्र सिंह पंवार, सिंधी समाज अध्यक्ष प्रताप राय चुग सिख समाज के रोबिन सिंह ने संबोधित किया ।
 कार्यक्रम का संचालन रमेश वशिष्ठा एवं धन्यवाद बजरंग सेना संभाग अध्यक्ष सुनील कालरा ने किया