मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

एशियन पेंट्स ने अपना लेटेस्ट कॉर्पोरेट कैंपेन'लॉन्च किया है- रंगों की वॉरंटी'

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर : भारत में घर के पते और दिशा-निर्देश हमेशा गली के नाम या पिन कोड पर आधारित नहीं होते, बल्कि वे अक्सर हमारी याददाश्त पर निर्भर करते हैं, जैसे 'नीले घर के बाद बाएं मुड़ें' या 'लाल घर जहां हर त्योहार पर मेहमान आते हैं'।
  • एक ऐसे देश में जहां हर जगह रंग ही रंग है, यहां घर का मतलब सिर्फ़ रंगी हुई दीवारें नहीं हैं, बल्कि ये कुछ ऐसे जाने-पहचाने निशान बन जाते हैं, जिन्हें लोग पहचानते हैं और जुड़ाव महसूस करते हैं।
  • रंग ही असली पता है’ के आइडिया के आधार पर एशियन पेंट्स ने अपना नया कैंपेन ‘रंगों की वॉरंटी’ पेश किया है, जो पिछले साल शुरू किए गए ‘एशियन पेंट्स की वॉरंटी, भारत का हर दूसरा घर कहता है’ की सोच को आगे बढ़ाता है।
  • एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “आठ दशकों से भी अधिक समय से, एशियन पेंट्स भारतीय घरों में रंग भर रहा है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उनकी पहचान का एक अभिन्न अंग बन गया है।
WAf𝕏TGin🖨
एशियन पेंट्स ने अपना लेटेस्ट कॉर्पोरेट कैंपेन'लॉन्च किया है- रंगों की वॉरंटी'

उदयपुर : भारत में घर के पते और दिशा-निर्देश हमेशा गली के नाम या पिन कोड पर आधारित नहीं होते, बल्कि वे अक्सर हमारी याददाश्त पर निर्भर करते हैं, जैसे 'नीले घर के बाद बाएं मुड़ें' या 'लाल घर जहां हर त्योहार पर मेहमान आते हैं'। एक ऐसे देश में जहां हर जगह रंग ही रंग है, यहां घर का मतलब सिर्फ़ रंगी हुई दीवारें नहीं हैं, बल्कि ये कुछ ऐसे जाने-पहचाने निशान बन जाते हैं, जिन्हें लोग पहचानते हैं और जुड़ाव महसूस करते हैं।

रंग ही असली पता है’ के आइडिया के आधार पर एशियन पेंट्स ने अपना नया कैंपेन ‘रंगों की वॉरंटी’ पेश किया है, जो पिछले साल शुरू किए गए ‘एशियन पेंट्स की वॉरंटी, भारत का हर दूसरा घर कहता है’ की सोच को आगे बढ़ाता है।

एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “आठ दशकों से भी अधिक समय से, एशियन पेंट्स भारतीय घरों में रंग भर रहा है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उनकी पहचान का एक अभिन्न अंग बन गया है।

हमारा मानना है कि हमारी वॉरंटी का वादा उन दीवारों में झलकता है जो न केवल मजबूत बनी रहती हैं, बल्कि जीवंत भी रहती हैं - जिनमें अपनापन है, साझा रीति-रिवाज़ है और वो यादें हैं जो समय के साथ और अधिक मूल्यवान होती जाती हैं।

जब रंग लंबे समय तक टिकता है, तो वह स्मृति बन जाता है, जो घर के पते का प्रतीक होता है - तुरंत पहचाना जा सकता है, गहराई से याद किया जा सकता है।

'रंगों की वॉरंटी' इसी अटूट बंधन को समर्पित है, जहां पेंट केवल सतह को सजाता नहीं है, बल्कि बरकरार रहकर घर की विरासत और गौरव का एक स्थायी प्रतीक बन जाता है।

हमारे लिए वॉरंटी केवल प्रोडक्ट की गारंटी नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लॉन्च किया गया यह कैंपेन, जहां एशियन पेंट्स टेलीविज़न पर एक एसोसिएट ब्रॉडकास्ट स्पॉन्सर है, यह अभियान एक स्वाभाविक सांस्कृतिक संगम को दर्शाता है।