मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

उदयपुर में नई Renault Duster का भव्य आगाज़, दिवाकर मोटर्स में दिखा उत्साह

मुख्य बिंदु
  • झीलों की नगरी में ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए खास मौका तब बन गया, जब Renault की बहुप्रतीक्षित नई Duster का भव्य अनावरण शहर के अधिकृत डीलर Diwakar Motors में किया गया।
  • पूरे आयोजन में उत्साह, आधुनिकता और शान का अनूठा संगम देखने को मिला।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में Dr.
  • Pankaj Trivedi (MS/DNB), प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, यूरोलॉजी विभाग, Geetanjali Medical College & Hospital उपस्थित रहे।
  • उनके साथ दिवाकर मोटर्स के निदेशक Rajeev Namjoshi ने नई Duster का अनावरण कर इस खास पल को यादगार बना दिया।
  • इस अवसर पर बोलते हुए श्री नामजोशी ने कहा कि नई Duster केवल एक एसयूवी नहीं, बल्कि मजबूती, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मिश्रण है।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में नई Renault Duster का भव्य आगाज़, दिवाकर मोटर्स में दिखा उत्साह

उदयपुर। झीलों की नगरी में ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए खास मौका तब बन गया, जब Renault की बहुप्रतीक्षित नई Duster का भव्य अनावरण शहर के अधिकृत डीलर Diwakar Motors में किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, आधुनिकता और शान का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में Dr. Pankaj Trivedi (MS/DNB), प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, यूरोलॉजी विभाग, Geetanjali Medical College & Hospital उपस्थित रहे। उनके साथ दिवाकर मोटर्स के निदेशक Rajeev Namjoshi ने नई Duster का अनावरण कर इस खास पल को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री नामजोशी ने कहा कि नई Duster केवल एक एसयूवी नहीं, बल्कि मजबूती, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मिश्रण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह वाहन भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और सड़कों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो हर सफर को सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद बनाता है।

नई Renault Duster अपने आकर्षक डिजाइन, ऊंचे ग्राउंड क्लियरेंस और दमदार इंजन के साथ सेगमेंट में नई पहचान बनाने को तैयार है। इसमें Turbo TCe इंजन, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और अत्याधुनिक कनेक्टिविटी तकनीक जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे रोजमर्रा के उपयोग के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी एक शानदार विकल्प बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने नई Duster के लुक और फीचर्स की जमकर सराहना की। खास तौर पर टेस्ट ड्राइव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। साथ ही, दिवाकर मोटर्स की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और सुविधाओं की भी घोषणा की गई।

अब नई Renault Duster उदयपुर में दिवाकर मोटर्स पर उपलब्ध है, जहां ग्राहक इसे करीब से देख और अनुभव कर सकते हैं। यह लॉन्च शहर के ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई हलचल लेकर आया है।