भारतीय किसान संघ, जिला उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक प्रांत कार्यालय बलराम भवन में दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय परमानंद जी द्वारा मार्गदर्शन एवं पाथेय दिया गया, --- उद्बोधन में बताया कि - संगठन विस्तार अभियान (15 दिसंबर–15 जनवरी) के अंतर्गत जिले की हर तहसील और हर पंचायत में ग्राम समितियों का गठन किया जाएगा।
संकल्प लिया गया कि जिले का एक भी गांव और एक भी पंचायत बिना समिति बने नहीं छोड़ा जाएगा।
कार्यकर्ता 7 दिवस के विस्तारक अभियान में प्रवास कर ग्राम समितियों का गठन करेंगे।
--- विस्तारक अभियान की तैयारी अभियान प्रारम्भ होने से पूर्व प्रत्येक तहसील में बैठक आयोजित की जाएगी। विस्तारक बनने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार होगी। सभी विस्तारकों को ग्राम समिति गठन पत्रक वितरित किए जाएंगे।
सभी जाति-बिरादरी, समय देने वाले, सक्रिय एवं सर्वस्पर्शी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
समितियों की औसत आयु 30 वर्ष रखने एवं युवाओं की अधिकतम भागीदारी का लक्ष्य रखा गया।
ग्राम समितियों के गठन बाद प्रत्येक तहसील में प्रशिक्षण आयोजित होगा तथा वर्षभर संगठनानुसार कार्यक्रम सम्पन्न किए जाएंगे।
--- विस्तारक महाअभियान – 2025 लक्ष्य - एक भी गांव नहीं छोड़ेंगे। समय सीमा - गांव – 7 दिन, तहसील – 15 दिन, जिला – 1 माह ।
आवश्यक तंत्र प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु एक प्रभारी नियुक्त होगा। प्रभारी 7 दिन का विस्तारक बनकर सभी गांवों में प्रवास करेगा। एक विस्तारक 7 दिन में विभिन्न गांवों में समितियों का गठन करेगा । ग्राम पंचायत का कोई भी गांव बिना समिति बने नहीं छोड़ा जाएगा ।
संकल्प - प्रतिदिन का लक्ष्य पूरा होने पर ही भोजन— करना।
कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण का संकल्प । किसानों की समस्याएँ — मुआवजा एवं खाद संकट बैठक में अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति का मुआवजा अभी तक किसानों को प्राप्त नहीं हुआ । खाद की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर को पुनः ज्ञापन सौंपा जाएगा।
- समस्या एवं समाधान का संदेश > “जहाँ समस्या है, वहीं समाधान भी है— अपने बल, बुद्धि और विवेक से समस्या खड़ी ही न होने दें।
यदि हम समाधान नहीं हैं, तो हम ही समस्या हैं।”
--- आगामी तहसील स्तरीय बैठकें तहसील प्रभारी/ तिथि उदयपुर महानगर राजेंद्र टेलर 29 नव. गिरवा भंवर प्रजापत 22 नव. बड़गांव माणक चौबीसा 23 नव. गोगुंदा कृष्णगोपाल पालीवाल 24 नव. सायरा भारत कुमावत 29 नव. कोटड़ा प्रेम दामा 30 नव. झाड़ोल डॉ. श्रीधर लखावत 29 नव. फलासिया प्रेम दामा 25 नव. नयागांव प्रेम दामा 22 नव. खेरवाड़ा सोमराज मीणा 20 नव. ऋषभदेव सोमराज मीणा 21 नव. बारांपाल पवन मालव 25 नव. कुराबड़ भंवरसिंह राठौड़ 25 नव. भिंडर प्रभाशंकर 26 नव. वल्लभनगर डॉ. आर.एल. सोनी, डॉ. के.के. यादव 25 नव. कानोड़ छगनजी 23 नव. मावली अमित दाधीच — सनवाड़ जगदीश चौधरी 22 नव. घासा बृजगोपाल छिपा 23 नव. बैठक में जिला कार्यकारिणी तथा सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे।
---
