मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

बीते साल गुरग्राम में घरों की बिक्री दोगुना होकर 32,617 इकाईं पर

मुख्य बिंदु
  • गुरग्राम में आवासीय संपत्तियों की बिक्री पिछले साल दोगुना होकर 32,617 इकाईं हो गईं।
  • संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने कहा कि 2022 में बिक्री में सस्ती, मध्यम आय वर्ग तथा लक्जरी सभी मूल्य श्रेणियों का योगदान रहा।
  • आंकड़ों के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2021 में गुरग्राम में घरों की बिक्री 15,590 इकाईं रही थी।
  • कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री 2022 में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,712 इकाईं हो गईं।
  • इससे पिछले वर्ष 40,053 इकाइयां बिकी थीं।
  • आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अन्य महत्वपूर्ण बाजारों नोएडा में आवास की मांग पिछले साल 16 प्रतिशत बढ़कर 6,360 इकाईं रही।
WAf𝕏TGin✉🖨
बीते साल गुरग्राम में घरों की बिक्री दोगुना होकर 32,617 इकाईं पर

नईं दिल्ली । गुरग्राम में आवासीय संपत्तियों की बिक्री पिछले साल दोगुना होकर 32,617 इकाईं हो गईं।

संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने कहा कि 2022 में बिक्री में सस्ती, मध्यम आय वर्ग तथा लक्जरी सभी मूल्य श्रेणियों का योगदान रहा। आंकड़ों के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2021 में गुरग्राम में घरों की बिक्री 15,590 इकाईं रही थी।

कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री 2022 में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,712 इकाईं हो गईं। इससे पिछले वर्ष 40,053 इकाइयां बिकी थीं।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अन्य महत्वपूर्ण बाजारों नोएडा में आवास की मांग पिछले साल 16 प्रतिशत बढ़कर 6,360 इकाईं रही। 2021 में यह 5,460 इकाईं थी।

वहीं इस दौरान ग्रेटर नोएडा में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 15 प्रतिशत और गाजियाबाद में 24 प्रतिशत बढ़ी। यह क्रमश: 10,985 इकाइयां और 6,890 इकाईं रहीं।

संपत्ति ब्रोकरेज कंपनी इन्फ्रामंत्र के संस्थापक शिवांग सूरज ने गुरग्राम के बाजार पर टिप्पणी करते हुए कहा, गुरग्राम में घरों की बिक्री विशेष रूप से लक्जरी और मध्यम आय वाले खंड में लगातार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है।