मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

वी गोल्डन वीक के दौरान वी के यूजर्स को मिलेगा सोनी एंटरटेनमेन्ट टीवी के कौन बनेगा करोडपति-सीजन 14 की हॉटसीट तक पहुंचने का सुनहरा मौका

जाने-माने टेलीकॉम ब्राण्ड वी अपने उपभोक्ताओं के लिए सोनी एंटरटेनमेन्ट टेलीविजन के प्रतिष्ठित ज्ञान आधारित गेम शो, कौन बनेगा करोडपति-सीजन 14 (केबीसी 14) में हॉटसीट तक पहुंचने का सुनहरा मौका लेकर आए हैं।

WAf𝕏TGin🖨
वी गोल्डन वीक के दौरान वी के यूजर्स को मिलेगा सोनी एंटरटेनमेन्ट टीवी के कौन बनेगा करोडपति-सीजन 14 की हॉटसीट तक पहुंचने का सुनहरा मौका

उदयपुर। जाने-माने टेलीकॉम ब्राण्ड वी अपने उपभोक्ताओं के लिए सोनी एंटरटेनमेन्ट टेलीविजन के प्रतिष्ठित ज्ञान आधारित गेम शो, कौन बनेगा करोडपति-सीजन 14 (केबीसी 14) में हॉटसीट तक पहुंचने का सुनहरा मौका लेकर आए हैं।

कौन बनेगा करोडपति के इस सीजन गोल्डन वीक के दौरान वी ऐप पर सवालों के जवाब देकर गेमशो में हिस्सा लेने वाले वी के 1॰ उपभोक्ताओं को दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो की हॉटसीट तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

वी के यूजर्स वाले इस स्पेशल शो का प्रसारण 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2॰22 को सोनी टीवी एचडी एवं सोनी लिव पर किया जाएगा।

कौन बनेगा करोडपति भारतीय टेलीविजन पर सबसे लम्बा चलने वाला गेमशो है और वी इस सीजन शो के स्पॉन्सर्स में से एक है, जिसके चलते वी अपने यूजर्स को हॉटसीट तक पहुंचने का सुनहरा मौका दे रहा है।

केबीसी गोल्डन वीक के सवाल सिर्फ वी ऐप पर उपलब्ध हैं और केवल वी के यूजर ही इनका जवाब दे सकते हैं।

कौन बनेगा करोडपति-सीजन 14 के साथ ब्राण्ड वी के जुडने से प्रतिभागियों को वी के सबसे तेज 4 जी नेटवर्क के जरिए वीडियो कॉल पर अपने एक दोस्त से कनेक्ट होने का मौका भी मिलेगा।