मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

रूपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर

मुख्य बिंदु
  • कच्चे तेल कीमतों में सुधार आने और आयातकों की डॉलर मांग के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रूपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 81.
  • 85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
  • बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की सतत निकासी और चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामले से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुईं।
  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रूपया 81.
  • कारोबार के दौरान रूपया 81.
  • 74 के दिन के उच्चस्तर और 81.
WAf𝕏TGin✉🖨
रूपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर

मुंबईं । कच्चे तेल कीमतों में सुधार आने और आयातकों की डॉलर मांग के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रूपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 81.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की सतत निकासी और चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामले से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुईं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रूपया 81.81 पर खुला।

कारोबार के दौरान रूपया 81.74 के दिन के उच्चस्तर और 81.87 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रूपया मंगलवार को 81.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.99 रह गया।