मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

पहली बार चीन का रक्षा बजट पहुंचा 209 अरब डॉलर

चीन का रक्षा बजट पहली बार 200 अरब डालर के पार पहुंच गया है। चीन ने शुक्रवार को वर्ष 2021 के लिये अपना रक्षा बजट 6.

WAf𝕏TGin✉🖨
पहली बार चीन का रक्षा बजट पहुंचा 209 अरब डॉलर

बीजिंग। चीन का रक्षा बजट पहली बार 200 अरब डालर के पार पहुंच गया है।चीन ने शुक्रवार को वर्ष 2021 के लिये अपना रक्षा बजट 6.8 प्रतिशत बढ़ाकर 209 अरब डालर कर दिया।

यह आंकड़ा भारत के रक्षा बजट के मुकाबले तीन गुणा से भी अधिक है। चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने चीन की संसद ‘नेशनल पीपुल्स कांग्रेस’के अधिवेशन के पहले दिन इस बजट की घोषणा की।

यह लगातार छठा वर्ष है जब चीन के रक्षा बजट में एक अंकीय वृद्धि हुई है।चीन की संसद में 209 अरब डालर का रक्षा बजट ऐसे समय पेश किया गया है जब चीन और भारत के बीच लद्दाख क्षेत्र में तनाव चल रहा है और अमेरिका के साथ भी चीन का सैन्य तनाव जारी है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बजट की जानकारी देते हुये कहा कि इस साल (2021) का योजनाबद्ध रक्षा व्यय 1,350 अरब युआन (करीब 209 अरब अमेरिकी डालर) होगा।