मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

Vodafone Idea के अस्तित्व पर लटकी तलवार

AGR के भुगतान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के बाद देश के टेलीकॉम वर्ल्ड में अफरातफरी मच गई है। इस आदेश के बाद एक समय में सब्सक्राइबर्स

WAf𝕏TGin🖨
Vodafone Idea के अस्तित्व पर लटकी तलवार

नई दिल्ली । AGR के भुगतान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के बाद देश के टेलीकॉम वर्ल्ड में अफरातफरी मच गई है।

इस आदेश के बाद एक समय में सब्सक्राइबर्स के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी रही Vodafone Idea के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लग गया है।

भारत के टेलीकॉम जगत ने Etisalat DB, Reliance Communications, Sistema Shyam और Aircel जैसी कंपनियों का कारोबार बंद होते हुए देखा है और अगर मौजूदा परिस्थितियों पर गौर करें तो फंड नहीं मिलने पर वोडाफोन भी भारत से अपना बिजनेस समेट सकता है।

इससे एक लाख से अधिक लोगों का जीवकोपार्जन प्रभावित हो सकता है।