मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

सस्ता किया कर्ज कई बैंकों ने

सार्वजनिक क्षेत्र के करीब आधा दर्जन बैंकों ने अपने ऋण की ब्याज दरों में 0. 25 फीसद तक की कटौती की है।

WAf𝕏TGin✉🖨
सस्ता किया कर्ज कई बैंकों ने

सार्वजनिक क्षेत्र के करीब आधा दर्जन बैंकों ने अपने ऋण की ब्याज दरों में 0.25 फीसद तक की कटौती की है।

इन बैंकों में बैंक आफ इंडिया, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स और बैंक आफ महाराष्ट्र शामिल हैं।रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25 फीसद की कटौती के बाद से बैंक अपने ऋण की ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं।

इन बैंकों की बेंचमार्क ऋण दर में कटौती से गृह, वाहन और अन्य कर्ज सस्ते हो जाएंगे। इंडियन ओवरसीज बैंक ने बृहस्पतिवार को एक नवम्बर से खुदरा और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों के लिए कर्ज पर ब्याज दर में 0.25 फीसद की कटौती की घोषणा की।

बैंक ने कहा, ‘‘एक नवम्बर से खुदरा खंड- आवास, वाहन, शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों के लिए ऋण पर ब्याज दर में 0.25 फीसद की कटौती की जाएगी।

वहीं रेपो दर से जुड़ी ऋण दर को भी 8.25 फीसद से घटाकर आठ फीसद किया जाएगा। इसी तरह बैंक आफ इंडिया ने एक दिन के कर्ज पर कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 0.15 फीसद घटा दिया है।