मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

भारत की 57 कंपनियां फोर्ब्स-2000 सूची में

दुनिया की 2000 सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों की सूची में भारत की 57 कंपनियों को जगह मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की एकमात्र कंपनी है जो शीर्ष 200 कंपनियों में

WAf𝕏TGin🖨
भारत की 57 कंपनियां फोर्ब्स-2000 सूची में

नई दिल्ली । दुनिया की 2000 सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों की सूची में भारत की 57 कंपनियों को जगह मिली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की एकमात्र कंपनी है जो शीर्ष 200 कंपनियों में जगह बनाने में कामयाब रही। प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स ने यह सूची जारी की है।फोर्ब्स की नियंतण्र 2000 कंपनियों की सूची -2019 में पहले पायदान पर चीन का इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक आफ चाइना है।

वह लगातार सातवीं बार शीर्ष पायदान पर रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज इस सूची में 71 वें पायदान पर है।

पेट्रोलियम एवं गैस क्षेत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज की नियंतण्र रैंकिंग 11 वीं है जबकि इस क्षेत्र में पहले स्थान पर रायल डच शेल है।रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र भारतीय कंपनी है जो शीर्ष 200 कंपनियों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही।