मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

लगातार तीसरे माह घटी यात्री वाहनों की बिक्री

 यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1. 87 फीसद की गिरावट के साथ 2,80,125 इकाई रही। यह लगातार तीसरा महीना है जब देश में यात्री वाहनों की बिक्री कम हुई है।

मुख्य बिंदु
  •  यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1.
  • 87 फीसद की गिरावट के साथ 2,80,125 इकाई रही।
  • यह लगातार तीसरा महीना है जब देश में यात्री वाहनों की बिक्री कम हुई है।
WAf𝕏TGin✉🖨
लगातार तीसरे माह घटी यात्री वाहनों की बिक्री

यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1.87 फीसद की गिरावट के साथ 2,80,125 इकाई रही। यह लगातार तीसरा महीना है जब देश में यात्री वाहनों की बिक्री कम हुई है।

पिछले साल जनवरी में घरेलू बिक्री 2,85,467 थी।सोसायटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्र्चस (सियाम) ने शुक्रवार को बताया कि जनवरी में देश में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 2.65 फीसद की गिरावट के साथ 1,79,389 इकाइयों पर रही।

जनवरी, 2018 में देश में 1,84,264 कारें बिकी थीं।सियाम के उप महानिदेशक सुगातो सेन ने कहा उद्योग को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के शेष दो महीनों में बिक्री बढ़ेगी।

आलोच्य महीने में मोटरसाइकिलों की बिक्री भी 2.55 फीसद की गिरावट के साथ 10,27,810 रही। पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 10,54,757 इकाइयों का था।

जनवरी, 2019 में सभी तरह के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5.18 फीसद की गिरावट के साथ 15,97,572 इकाई रही। जनवरी, 2018 में बिकने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या 16,84,761 थी।

हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2.21 फीसद की वृद्धि के साथ 87,591 इकाई रही।सियाम ने कहा है कि सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री जनवरी में 4.86 फीसद की गिरावट के साथ 20,19,331 इकाई रही जो पिछले साल इस महीने में 21,18,465 थी।