मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 29 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Zinc News

वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के बिब एक्सपो में हिंदुस्तान जिंक की स्टॉल रही आकर्षण का केंद्र

महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उपाया, दायची ब्रांड और अजरख ब्लॉक प्रिंटिंग को खूब सराहा

WAf𝕏TGin✉🖨
वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के बिब एक्सपो में हिंदुस्तान जिंक की स्टॉल रही आकर्षण का केंद्र
1 / 2

उदयपुरजयपुर में आयोजित वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन बिब एक्सपो के 11वें संस्करण में हिन्दुस्तान ज़िंक की स्टॉल आकर्षण का केन्द्र रही जिसमे राजस्थान की समृद्ध शिल्पकला और महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे उद्यमों और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शनी में हिंदुस्तान जिंक की 'सखी उत्पादन समिति' द्वारा निर्मित घरेलू खाद्य उत्पादों के ब्रांड 'दायची' और स्वदेशी टेक्सटाइल ब्रांड 'उपाया' के उत्पादों को खूब सराहा गया। यह केवल उत्पाद नहीं हैं, बल्कि उन महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतीक हैं जो अपने दम पर कुछ नया खड़ा कर रही हैं और अपने हुनर व दृढ़ संकल्प को अपने तथा अपने परिवार के लिए नए अवसरों में बदल रही हैं।

इस प्रदर्शनी में अजरख ब्लॉक प्रिंटिंग की सदियों पुरानी कला को भी पेश किया गया, जो अपने बारीक पैटर्न और अनूठे डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध है।

यहां आने वाले लोगों को केवल इस कला को देखने तक सीमित न रखकर, एक इंटरैक्टिव ब्लॉक-प्रिंटिंग सेक्शन के जरिए इसे खुद आजमाने का अवसर भी दिया गया।

जब लोगों ने खुद अपने हाथों से ब्लॉक प्रिंटिंग की, तो उन्हें हर प्रिंट के पीछे लगने वाली मेहनत और धैर्य की एक झलक मिली।

साथ ही, उन्हें अपने हाथों से बनाई गई कलाकृति के रूप में राजस्थान की कलात्मक विरासत का एक छोटा सा हिस्सा और इस अनुभव की एक खूबसूरत याद अपने घर ले जाने का अवसर भी मिला।

हुनर से आर्थिक आत्मनिर्भरता के कई उदाहरण: कुछ साल पहले तक श्रीमती मंजू देवी के जीवन में अनिश्चितता थी, जब टीबी की बीमारी के कारण उनके पति का निधन हो गया था।

अपने दो बच्चों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी अकेले उन पर आ गई थी और परिवार का पेट पालने के लिए वह खेती के मौसमी काम व अनियमित मजदूरी पर निर्भर थीं।

लेकिन आज, वह आधुनिक प्रोसेसिंग मशीनें चलाती हैं, हर महीने एक नियमित आय कमाती हैं और इस बात की मिसाल हैं कि आर्थिक अवसर कैसे किसी का जीवन बदल सकते हैं।

मंजू की सफलता का उदाहरण हिंदुस्तान जिंक की 'सखी उत्पादन समिति' पहल के जरिए संवर रही सैकड़ों महिलाओं की जिंदगियों में से एक है।

इस पहल से अब 426 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जिनकी कुल सामूहिक आय में सालाना आधार पर 43% की बढ़ोतरी हुई है—जो वित्त वर्ष 2026 के ₹23 लाख से बढ़कर ₹32.84 लाख हो गई है।

जहां एक ओर 'अजरख' राज्य की अमर कलात्मक विरासत को दर्शाता है, वहीं 'दायची' और 'उपाया' महिला नेतृत्व वाले उद्यमों के एक नए अध्याय का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां महिलाएं न केवल परंपराओं को सहेज रही हैं बल्कि अपनी एक नई पहचान भी बना रही हैं। क्योंकि राजस्थान की कहानी केवल उसकी कला से ही नहीं, बल्कि उन कलाकारों से भी है जो इसे आगे बढ़ा रहे हैं।