श्रीगंगानगर। शहर में फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और“नशा मुक्ति”के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली“ गंगानगर मैराथन 2026” में पंजाब नेशनल बैंक भी सहयोग करेगा।उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां श्री दीपक कुक्कड़ ने बताया कि मैराथन में सहयोग के लिए गुरूवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 50 हजार रूपये की वित्तीय राशि का चेक जिला परिषद सीईओ श्री अभिषेक जैन को सौंपा गया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विरेन्द्र पाल सिंह, एलडीएम श्री मुकेश जांगड़ा, पीएनबी की नगरपरिषद शाखा के श्री सन्नी अरोड़ा, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा श्री रोशन चायल सहित अन्य मौजूद रहे।श्री कुक्कड़ ने बताया कि सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य के संदेश के मद्देनजर पीएनबी कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में मैराथन में दौड़ने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।
बैंक अधिकारियों ने फिट गंगानगर सोसायटी के पदाधिकारियों को सहयोग राशि का चेक औपचारिक रूप से सौंपते हुए मैराथन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
बैंक प्रबंधन ने कहा कि वित्तीय सहयोग के साथ-साथ उनके कर्मचारियों की मैराथन में यह सक्रिय भागीदारी समाज को एक सकारात्मक और ऊर्जावान संदेश देगी।
