उदयपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत), कुराबड़ ब्लॉक की ओर से मंगलवार को आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भल्लो का गुड़ा में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हितेंद्र सोनी, भूगोल व्याख्याता सुमन द्विवेदी एवं समस्त शिक्षकगणों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इसके अलावा विद्यार्थियों को आपदा से बचाव और सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई एवं जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
