मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

हर्षोल्लास से मनाया गंगानगर जिले का स्थापना दिवस

महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित, शिवपुर हैड पर किया हवन, पूजा-अर्चना

WAf𝕏TGin✉🖨
हर्षोल्लास से मनाया गंगानगर जिले का स्थापना दिवस

श्रीगंगानगर । गंगानगर जिले का स्थापना दिवस-2026 हर्षाेल्लास से मनाया गया।

स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों के तहत सोमवार को प्रातः गंगासिंह चौक पर जिले के संस्थापक महाराजा श्री गंगासिंह को श्रद्धापूर्वक नमन कर पुष्पाजंलि दी गई।

इसके बाद शिवपुर हैड पर हवन-यज्ञ कर पूजा-अर्चना की गई। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में धर्मगुरूओं ने जिले की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जबकि पर्यटन विभाग की ओर से लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य और लोकगीतांे की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

इससे पूर्व गंगासिंह चौक पर महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, जिला परिषद सीईओ श्री अभिषेक जैन, श्रीमती अराधना चौहान (आईएएस), नगर परिषद सभापति श्री अजय दावडा, श्रीमती राजेश रानी, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री पवन शर्मा, श्री मंगत सेतिया सहित अन्य द्वारा पुष्प अर्पित किए गये।

लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं।

इसके पश्चात साईकिलस्ट दल की अगुवाई करते हुए जिला कलक्टर सहित अन्य साईकिल चलाकर शिवपुर हैड पहुंचे।हवन, पूजा अर्चना व सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन इसके पश्चात् शिवपुर हैड पर हवन, पूजा अर्चना व सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।

जिला परिषद सीईओ श्री अभिषेक जैन, नगर परिषद सभापति श्री अजय दावडा ने हवन व पूजा-अर्चना की। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पंडित श्री कृष्ण कुमार तिवाड़ी ने विधि विधान से हवन व पूजा अर्चना करवाई।

श्री कृष्ण कुमार तिवाड़ी, श्री अमरचंद बोरड, श्री जसवीर सिंह, फादर वर्गीस, मुफ्ती आसिफ इसामति ने जिले की खुशहाली की कामना करते हुए सर्वधर्म प्रार्थना की।इस मौके पर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री सुभाष कुमार, श्री संजीव वर्मा, श्री अरविन्दर सिंह, श्रीमती अराधना चौहान, श्रीमती अमिता बिश्नोई, हर्षिता मिढ्ढा, सुश्री यशिका चौधरी, श्री नरेश मीणा, श्री मोहनलाल अरोड़ा, श्री हरजिन्दर सिंह बराड़, पर्यटन विभाग के श्री पवन शर्मा, पूर्व विधायक श्री राजकुमार गौड़ श्री मुकेश गोदारा, सारिका चौधरी, लीला चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री प्रेम चौधरी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

सभी ने महाराजा गंगासिंह को नमन करते हुए हवन में पूर्णाहुति दी। पूजा-अर्चना के पश्चात अतिथियों ने शिवपुर हैड स्थित गंगनहर में श्रीफल और पुष्प प्रवाहित किए।

महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहास्थापना दिवस कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की ओर से लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीतांे की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

आवो नी पधारो म्हारे देश से शुरूआत करते हुए लोक कलाकारों ने मोर बन आयो रसिया, सतरंगी राजस्थान सहित एक से बढकर एक लोकगीतों और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

मौके पर अतिथियों और उपस्थितजनों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। राजस्थानी वेशभूषा में सजे-धजे कलाकारों ने भी अतिथियों और ग्रामीणों का मनोरंजन किया।

(फोटो सहित)ग्रामीणों को दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारीशिवपुर हैड पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक और आरएसईटीआई द्वारा एक मेला वित्तीय साक्षरता के नाम आयोजित स्टॉल में जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सेल्फी भी खिंचवाई।

इस मौके पर एलडीएम श्री मुकेश जांगड़ा ने गामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित योजनाओ ंकी जानकारी उपलब्ध करवाई।