मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Group

डॉ. अतुल लुहाड़िया ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उदयपुर का मान, राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित

नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय फैकल्टी के रूप में मेडिकल थोराकोस्कोपी पर दिया व्याख्यान, देशभर के चिकित्सकों को दिया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

WAf𝕏TGin✉🖨
डॉ. अतुल लुहाड़िया ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उदयपुर का मान, राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित

उदयपुर। पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भीलों का बेदला के श्वास रोग विशेषज्ञ एवं इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अतुल लुहाड़िया ने नोएडा में आयोजित थोरैसिक एंडोस्कोपी सोसायटी के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘टेस्कॉन’ (TESCON) में राष्ट्रीय फैकल्टी के रूप में सहभागिता की।सम्मेलन में डॉ. लुहाड़िया ने मेडिकल थोराकोस्कोपी विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया।

इसके साथ ही उन्होंने देशभर से आए चिकित्सकों एवं डेलीगेट्स को थोराकोस्कोपिक वर्कस्टेशन पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान थोराकोस्कोपी की तकनीक, व्यावहारिक पहलुओं एवं प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।डॉ. अतुल लुहाड़िया को उदयपुर से राष्ट्रीय स्तर पर फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया जाना शहर एवं पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए गौरव का विषय है।

सम्मेलन में रेस्पिरेटरी मेडिसिन एवं थोराकोस्कोपी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा टेस्कॉन में राष्ट्रीय फैकल्टी के रूप में सहभागिता के लिए उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।डॉ. लुहाड़िया की यह उपलब्धि उदयपुर में आधुनिक श्वसन चिकित्सा एवं इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास और विशेषज्ञता को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली है।