उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।
प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की जा रही है जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में जेसीबी लगाकर वाॅश एवं मदिरा भट्टियां नष्ट की गई।
970 अभियोग दर्ज, 385 गिरफ्तारआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 25 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 970 अभियोग दर्ज किए गए है।
प्रदेश में देशी मदिरा 7 लाख 11 हजार 715 रूपए लागत की 2597 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एक करोड़ 4 लाख 18 हजार 910 रूपए की 10456 लीटर, बीयर 2 लाख 81 हजार 294 रूपए की 1242 लीटर, हथकड़ शराब 8176 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है।
इसी क्रम में वाॅश 2 लाख 97 हजार 244 लीटर नष्ट किया गया है।
प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 8 चार पहिया वाहन, 29 दुपहिया वाहन सहित 38 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 385 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।जेसीबी से वाॅश एवं मदिरा भट्टियां की नष्टप्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत जयपुर ग्रामीण क्षेत्र चाकसू के बागरिया सीतारामपुरा, सम्बरिया में दबिश देकर 25 हजार लीटर वॉश एवं पुरानी पक्की 13 भट्टियों को जेसीबी लगाकर नष्ट किया गया।
भरतपुर में छापर मोहल्ला, कुम्हेर व डीग में कार्रवाई करते हुए 7 हजार लीटर वॉश एवं 14 मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 5 अभियोग दर्ज किए गए। चिŸाौड़गढ़ में एक हजार लीटर वाॅश नष्ट कर 22 बोतल हथकड़ मदिरा जब्त की गई।
झालावाड़ में 250 लीटर वाॅश नष्टीकरण किया गया। बयाना में 800 लीटर वाॅश 3 भट्टियां नष्ट कर 88 टेट्रा पेक अंगूरी देशी मदिरा फोर सेल इन उŸारप्रदेश जब्त की गई।इसी प्रकार समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।
समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
