मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्राम पंचायत नेहड़ाई में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला लाभ,

वीर सिंह को मिला विद्युत कनेक्शन, भीखाराम व रेंवताराम को मिले आवासीय पट्टे

मुख्य बिंदु
  • ग्राम पंचायत नेहडाई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप कैंप जनकल्याण, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का ऐसा प्रेरणादायी संगम बना, जिसने अनेक ग्रामीण परिवारों के जीवन में विश्वास, सम्मान और विकास की नई रोशनी भर दी।
  • यह केवल एक प्रशासनिक शिविर नहीं था, बल्कि शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का जीवंत उत्सव बन गया।
  • किसान वीर सिंह को मिला विद्युत कनेक्शन फॉलोअप शिविर में बिजली विभाग ने किसान वीर सिंह पुत्र नखत सिंह, निवासी चक 10 ’बीएलएम नेहवाल को थ्री-फेज कृषि विद्युत कनेक्शन जारी कर उनके खेतों में ऊर्जा ही नहीं, बल्कि समृद्ध भविष्य की नई किरण भी पहुँचाई।
  • यह कनेक्शन उनकी खेती को नई गति और नई शक्ति देने वाला महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
  • बंटवारा प्रकरण से मिला भूपेंन्द्र सिंह व केवल सिंह को भूमि का असली मालिकाना हक उपनिवेशन विभाग द्वारा भूपेंद्र सिंह एवं केवल सिंह के बंटवारे की कार्यवाही पूर्ण कर पासबुक वितरित की गई।
WAf𝕏TGin🖨
ग्राम पंचायत नेहड़ाई में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला लाभ,

जैसलमेर । ग्राम पंचायत नेहडाई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप कैंप जनकल्याण, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का ऐसा प्रेरणादायी संगम बना, जिसने अनेक ग्रामीण परिवारों के जीवन में विश्वास, सम्मान और विकास की नई रोशनी भर दी। यह केवल एक प्रशासनिक शिविर नहीं था, बल्कि शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का जीवंत उत्सव बन गया।

किसान वीर सिंह को मिला विद्युत कनेक्शन फॉलोअप शिविर में बिजली विभाग ने किसान वीर सिंह पुत्र नखत सिंह, निवासी चक 10 ’बीएलएम नेहवाल को थ्री-फेज कृषि विद्युत कनेक्शन जारी कर उनके खेतों में ऊर्जा ही नहीं, बल्कि समृद्ध भविष्य की नई किरण भी पहुँचाई। यह कनेक्शन उनकी खेती को नई गति और नई शक्ति देने वाला महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

बंटवारा प्रकरण से मिला भूपेंन्द्र सिंह व केवल सिंह को भूमि का असली मालिकाना हक उपनिवेशन विभाग द्वारा भूपेंद्र सिंह एवं केवल सिंह के बंटवारे की कार्यवाही पूर्ण कर पासबुक वितरित की गई। वर्षों से लंबित प्रक्रिया का समाधान होने पर दोनों परिवारों के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास की मुस्कान साफ झलक रही थी।

10 पशुपालकों को पशु बीमा पॉलिसी से किया लाभान्वित पशुपालन विभाग ने शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 10 पशु बीमा पॉलिसियाँ जारी कर पशुपालकों को सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान किया। इसके साथ ही 21 पशुपालकों को निःशुल्क पशु औषधियों का वितरण कर पशुधन संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया।

चिकित्सा सुविधा का मिला लाभ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 40 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा 15 लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कर स्वस्थ ग्राम, समृद्ध ग्राम के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’

आवासीय पट्टों की मिली सौगात शिविर में पंचायतीराज विभाग ने वर्षों से अपने आशियाने के अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे ’भीखा राम पुत्र अमोलखराम एवं रेंवताराम पुत्र मूलाराम को आवासीय पट्टे प्रदान किए।

जैसे ही उनके हाथों में अधिकार का यह दस्तावेज पहुँचा, उनकी आँखों में खुशी, आत्मसम्मान और सुनहरे भविष्य के सपने एक साथ झलक उठे। यह दृश्य शिविर की सबसे भावुक और अविस्मरणीय उपलब्धियों में से एक बन गया।

साथ ही ’प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 यूसी एवं 14 सीसी की कार्यवाही पूर्ण की गई तथा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 2 आवेदन प्राप्त किए गए।

सफल आयोजन का कुशल नेतृत्व शिविर कैंप प्रभारी हरिराम चौहान, अतिरिक्त विकास अधिकारी, पंचायत समिति मोहनगढ़, महेंद्र खत्री, तहसीलदार मोहनगढ़, प्रशासक रमेश कुमार बिंजानी, डूंगर राम, ग्राम विकास अधिकारी तथा उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता में हुआ। सभी के समर्पण, संवेदनशीलता और टीम भावना ने इस शिविर को जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बना दिया।