उदयपुर। शबाबे अहल्ले सुन्नत ग्रुप द्वारा तृतीय अजीमुश्शान इत्जेमाई (सामूहिक निकाह) रविवार को सुभाष चौक के समीप कचेली तेली समाज के नोहरे में आयोजित हुआ ।
मीडिया प्रभारी अब्दुल अजीज सिंधी ने बताया कि शबाबे अहल्ले सुन्नत ग्रुप की ओर हर साल की तरह इस साल भी 11जोडों का सामुहिक निकाह हुआ। सुबह 11 बजे सभी दुल्हा, दुल्हन को मस्जिद के इमाम मोहम्मद इश्हाक अकबरी ने तेली समाज के नोहरे में निकाह कुबूल कराया।
सुबह 10 बजे चिश्तिया पब्लिक स्कूल मस्जिद चौक मल्लातलाई से सभी जोड़े इस्लामिक रीति रिवाज से रवाना होकर कचेली तेली समाज के नोहरे में पहुंचें ।
जहां निकाह की रस्म अदा हुई।इस अवसर पर मंसूरी समाज के नव निर्वाचित सदर मोहम्मद शब्बीर मंसूरी उर्फ टोनी का शबाबे अहल्ले सुन्नत ग्रुप की सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्रुप सदस्य आजाद शैख, सय्यद शादाब अली , इदरीस डायर, नवाब अली,रऊफ सहित ग्रुप के सदस्यो ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की ।सभी मेहमानों का नोहरे में स्वागत किया जायेगा।
सभी मेहमानों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था होगी।
