मुंबई, भारतीय भजन जगत के शिखर पुरुष, पद्मश्री से सम्मानित भजन सम्राट अनूप जलोटा अब आनंद प्रज्ञा ओटीटी ऐप के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। आनंद प्रज्ञा ओटीटी ने आधिकारिक तौर पर इस साझेदारी की घोषणा की है।
आनंद प्रज्ञा ओटीटी हमेशा से संदेशपरक, संस्कारवान और परिवार के साथ बैठकर देखने योग्य कंटेंट के लिए जाना जाता है। इससे पहले आनंद प्रज्ञा ओटीटी पर फिल्म हिन्दुत्व स्ट्रीम हुई थी, जिसमें अनूप जलोटा ने अभिनय के साथ अपनी आवाज में भजन और गीत भी गाए थे। यही जुड़ाव अब एक नई जिम्मेदारी के रूप में सामने आया है।
इस अवसर पर अनूप जलोटा ने कहा, आनंद प्रज्ञा ओटीटी सिर्फ एक ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं है, यह हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार और हमारी आस्था का मंच है।
मुझे गर्व है कि मैं इस परिवार का हिस्सा बना हूं। आज जब मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता और हिंसा परोसी जा रही है, तब आनंद प्रज्ञा ओटीटी ने साफ-सुथरा, पारिवारिक और भक्तिमय कंटेंट देने का बीड़ा उठाया है।
मेरा मानना है कि भजन, भक्ति और भारतीय संगीत ही हमारी आत्मा है। मैं दर्शकों से यही कहूंगा, आनंद प्रज्ञा ओटीटी देखिए, अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़िए।
क्योंकि जो अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, वही आगे बढ़ता है।
आनंद प्रज्ञा ओटीटी की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट और निर्माता अंजू भट्ट व चिरंजीवी भट्ट ने कहा, अनूप जलोटा जी सिर्फ एक कलाकार नहीं, एक संस्था हैं। उनकी आवाज ने करोड़ों लोगों को भक्ति से जोड़ा है। जब हमने आनंद प्रज्ञा ओटीटी की शुरुआत की थी, तब से हमारा सपना था कि हम ऐसा प्लेटफॉर्म बनाएं जो समाज को गौरव महसूस कराए। अनूप जी का ब्रांड एंबेसडर बनना हमारे लिए गौरव का पल है।
आनंद प्रज्ञा ओटीटी पर हमेशा से संदेशपरक फिल्में ही वेबकास्ट की जाती रही हैं। अब अनूप जलोटा के जुड़ने से भजन, भक्ति संगीत, आध्यात्मिक वेब सीरीज, फिल्में और पारिवारिक मनोरंजन को और मजबूती मिलेगी।
प्रचारक: संजय भूषण पटियाला
