मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

संसार में कोई चमत्कार नहीं होता - आचार्य योगेश

उदयपुर। संसार में कोई चमत्कार नहीं होता है। व्यक्ति की बुद्धिमत्ता और चतुराई को ही लोग चमत्कार समझते हैं।

WAf𝕏TGin🖨
संसार में कोई चमत्कार नहीं होता - आचार्य योगेश

उदयपुर। संसार में कोई चमत्कार नहीं होता है। व्यक्ति की बुद्धिमत्ता और चतुराई को ही लोग चमत्कार समझते हैं।

ये विचार बढ़ेडी, मुजफ्फरनगर के पाणिनि आर्ष विद्याकुलम के कुलपति आचार्य योगेश भारद्वाज ने आर्य समाज हिरण मगरी के पांचवें दिन के वेद प्रचार समारोह में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र और समाज को विकसित करने के लिए बुद्धिमत्ता पूर्वक पुरुषार्थ करना चाहिए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मंगल रतन यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ के कुलपति प्रो डॉ परमेंद्र कुमार दशोरा ने कहा कि वैज्ञानिक सोच ही हमें सही दिशा दे सकती है प्रामाणिक जानकारी व सही दिशा अंतिम सत्य वेद में है।

महर्षि दयानंद सरस्वती के ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश में सत्य के अलावा कुछ भी नहीं है। मुख्य अतिथि महिपाल राठौड़, जिला साक्षरता अधिकारी, उदयपुर ने भी विचार व्यक्त किए।

भजनोपदेशक इंद्रदेव पीयूष ने प्रभु भक्ति के भजन प्रस्तुत किये। वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ इन्द्र प्रकाश वैदिक के पुरोहित्य में सम्पन्न हुआ।

स्वागत आर्य समाज हिरण मगरी के प्रधान संजय शांडिल्य ने और आभार मंत्री वेद मित्र आर्य ने ज्ञापित किया। संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया।

शुक्रवार को प्रातः 7:30 बजे से 11:00 तक वेद प्रचार समारोह का समापन श्रावणी उपाकर्म पर्व के साथ सम्पन्न होगा जिसके आरम्भ में वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञशाला में यज्ञोपवीत धारण और परिवर्तित किए जाएंगे।