उदयपुर, उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा यूसीसीआई भवन के मीटिंग रूम में “एम.ओ.ओ.डबल्यू.आर. एवं जीएसटी“ पर एक ज्ञानवर्धक जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्री संजय गुप्ता, भारतीय राजस्व सेवा (सेवानिवृत्त), पूर्व सीजीएसटी एवं कस्टम अधिकारी तथा प्रिसाईज जीएसटी एण्ड कस्टम साॅल्यूशंस के संस्थापक हैं, कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ थेे।कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं विषय विशेषज्ञ श्री संजय गुप्ता का स्वागत करते हुए अध्यक्ष श्री संदीप बापना ने अपने स्वागत उद्बोधन में यूसीसीआई की विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।श्री बापना ने बताया कि यह परिचर्चात्मक सत्र व्यापार एवं उद्योग जगत को “एम.ओ.ओ.डबल्यू.आर. एवं जीएसटी“ से संबंधित प्रमुख प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं तथा उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि उद्यमी बेहतर वित्तीय एवं परिचालन योजना के साथ अपने व्यवसाय को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।मानद महासचिव श्री आशीष सिंह छाबड़ा ने विषय विशेषज्ञ श्री संजय गुप्ता का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।सत्र के दौरान श्री संजय गुप्ता ने कहा कि यह सत्र उद्यमियों एवं व्यवसायियों को कराधान सम्बन्धी सभी नियमों की उचित अनुपालना करते हुए तनाव रहित व्यापार करने के सम्बन्ध में जानकारी मुहैया करवाने उद्देश्य से आयोजित किया गया है, ताकि अनुपालन के साथ व्यवसाय में आत्मविश्वास में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।श्री गुप्ता ने “मैन्युफैक्चरिंग एण्ड अदर आॅपरेशंस इन वेयर हाउस रेगुलेशंस (एम.ओ.ओ.डबल्यू.आर.) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने इसे “मेक इन इण्डिया“ अभियान एवं कस्टम्स क्लीयरेन्स हेतु वरदान तथा उद्योगों के लिए रणनीतिक कार्यशील पूंजी बताया।
उन्होंने “एम.ओ.ओ.डबल्यू.आर. के तहत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, प्रक्रियाओं एवं उद्योगों के लिए इसके व्यावहारिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इसके अतिरिक्त जीएसटी जागरुकता सत्र में उन्होंने जीएसटी आॅडिट, रिफण्ड, इनवेस्टीगेशन, लिटिगेशन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी एवं इण्डस्ट्री द्वारा अनुपालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया।प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएं प्रस्तुत कीं, जिनका श्री संजय गुप्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए शंकाओं का समाधान किया।कार्यक्रम में बडी संख्या में उदयपुर के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के निदेशक, प्रबन्धक, फायनेन्स कन्ट्रोलर सहित अनेक उद्योगों एवं व्यवसाय जगत के उद्यमियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मानद महासचिव श्री आशीष सिंह छाबड़ा द्वारा किया गया।
